श्रद्धा कम पहनती हैं साड़ी, लेकिन चंदेरी में साड़ी खरीदने से खुदको नहीं रोक पाई
फिल्म स्त्री 31 अगस्त को रिलीज होने जा रही है जिसमें श्रद्धा कपूर भूतनी के किरदार में हैं।
मुंबई। फिल्म स्त्री में श्रद्धा कपूर को भूतनी के रूप में देखा जा सकेगा। इस फिल्म की शूटिंग कई छोटी जगहों पर भी हुई है। इसको लेकर श्रद्धा कपूर काफी खुश हैं और उन्होंने इसके बारे में बोलते हुए कहा है कि, छोटे शहरों के लोग छोटी-छोटी चीजों में भी खुशी ढूंढ लेते हैं। श्रद्धा ने बताया कि, वे साड़ियां कम पहनती हैं लेकिन फिर भी उन्होंने चंदेरी से कई साड़ियां खरीदी हैं।
राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म स्त्री जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर स्टारकास्ट सोशल मीडिया पर लगातार प्रमोशन कर रही है। इस बीच इस फिल्म को लेकर श्रद्धा कपूर ने एक दिलचस्प बात कही है। चूंकि इस फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के चंदेरी में हुई है तो श्रद्धा ने वहां के अपने अनुभवों के बारे में बताया है। श्रद्धा कपूर मानती हैं कि, छोटे शहरों के लोग छोटी-छोटी चीजों में भी खुशी ढूंढ लेते हैं। आपको बता दें कि, फिल्म की कहानी एक स्त्री के इर्द-गिर्द है जो की एक भूतनी है। यह भूतनी सिर्फ चार दिनों के लिए चंदेरी में आती है। कहानी को अच्छे से प्रस्तुत करने के लिए फिल्म की शूटिंग चंदेरी में हुई है। इस बारे में श्रद्धा कहती हैं कि, मैं चंदेरी जाने के लिए बहुत उत्साहित थी। खास तौर पर फोर्ट एरिया जहां पर फिल्म की शूटिंग हुई है। चंदेरी एक छोटी जगह है और यहां की वाइव बहुत आसान है। मुंबई में रहते हुए हम हमेशा डेडलाइन्स के पीछे भागते हैं और हमारी लाइफ हमेशा काम के आस पास होती है। चंदेरी में लोग बहुत सरल हैं और उन्हें किसी बात की कोई जल्दी नहीं है। यहां के लोग काम के बाद लाइफ को एंजॉय कर पाते हैं। हो सकता है कि, छोटी जगहों के लोग सम्पन्न न हो और उनके कोई ज्यादा बड़ी इच्छाएं न हो लेकिन मुझे लगता है कि, सही मायने में ये लोग छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढ लेते हैं जो कि बड़े शहरों के लोग नहीं कर पाते। श्रद्धा ने आगे बताया कि, चंदेरी जो कि साड़ियों के लिए प्रसिद्ध, हमने शॉपिंग की। शूटिंग पूरी होने के बाद शॉपिंग के लिए गए थे और कई चंदेरी साड़ी खरीदी थी। मैं ज्यादा साड़ी नहीं पहनती हूं लेकिन फिर भी मैंने खुदके लिए कुछ साड़ी खरीदी हैं। आपको बता दें कि, फिल्म स्त्री 31 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें: अटल जी के कारण धर्मेंद्र ने राजनीति में रखा था कदम
यह भी पढ़ें: जब अटल जी ने यश चोपड़ा से कहा था – ‘मैं अपने आप को तुम्हें सौंपता हूं'