बैंक अकाउंट में थे 2000... करवाना था C-सेक्शन, Neena Gupta की जिंदगी में बेटी के जन्म के वक्त हुआ था चमत्कार
नीना गुप्ता ने निजी जिंदगी में काफी संघर्ष देखा है। एक्ट्रेस ने किताब में यह खुलासा किया कि जब वह प्रेग्नेंट थीं और डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची थीं, तो उनके अकाउंट में सिर्फ 2 हजार रुपए थे।

डिलीवरी का खर्चा निकालने में नीना गुप्ता ने किया था संघर्ष/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई सालों के कड़े संघर्ष के बाद आखिरकार नीना गुप्ता (Neena Gupta) को बॉलीवुड में वह मुकाम मिल ही गया, जिसकी वह असल में हकदार थीं। हमेशा से अपने बेबाक अंदाज और अपनी चॉइस के लिए जानी जाने वालीं नीना गुप्ता ने अपनी निजी जिंदगी में वह दौर भी देखा है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।
वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से मोहब्बत करना और बिना शादी के ही उनकी बेटी को जन्म देना, एक्ट्रेस की जिंदगी में कई परेशानियां लेकर आया। इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उस दौर में कई लोगों ने उन्हें बच्चा एबॉर्ट करने तक की सलाह दे दी थी, लेकिन नीना गुप्ता ने ऐसा नहीं किया। नीना ने अपनी आत्मकथा में खुलासा किया है कि जब उनकी बेटी मसाबा का जन्म होने वाला था, तब उनके बैंक अकाउंट में कितने पैसे थे।
सर्जरी का खर्च था 10 हजार रुपये
नीना गुप्ता ने अपनी किताब 'सच कहूं तो' में इस बात का जिक्र किया है कि जब मसाबा उनके पेट में थीं, तो डॉक्टर ने उन्हें सी-सेक्शन (C-Section) डिलीवरी की सलाह दी थी। उस सर्जरी का खर्च 10 हजार रुपये था, लेकिन उनके बैंक खाते में उस वक्त सिर्फ 2000 रुपये ही थे।
काम न होने की वजह से 10 हजार रुपये का इंतजाम करना एक्ट्रेस के लिए बेहद मुश्किल था। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ, जिसे वह अपनी जिंदगी में किसी चमत्कार से कम नहीं समझती हैं। उन्हें अपनी डिलीवरी से कुछ दिन पहले ही करीब 10 हजार रुपये का टैक्स रिफंड मिल गया। इस तरह उनके बैंक खाते में 2 हजार की जगह 12 हजार रुपये इकट्ठा हो गए और वह अपनी डिलीवरी के प्रोसीजर को आगे बढ़ा पाईं।
यह भी पढ़ें- ना सुपरस्टार, ना बड़ा बजट... Drishyam से ज्यादा सस्पेंस, धुरंधर से दमदार कहानी; Netflix पर नंबर 1 बनी ये फिल्म
नाराज हो गए थे नीना गुप्ता के पिता
नीना गुप्ता ने अपनी किताब में यह भी बताया है कि जब डॉक्टर ने उनसे सी-सेक्शन के बारे में कहा था, तो उस दौरान उनके साथ उनके पिता भी मौजूद थे। वह डॉक्टर की इस बात को सुनकर काफी गुस्सा हो गए थे और उन्होंने इसे 'डॉक्टर के पैसे ऐंठने का तरीका' बता दिया था। नीना कहती हैं कि अच्छा हुआ मेरे पास उस सही समय पर वह पैसा आ गया।
विवियन रिचर्ड्स से कैसे हुई थी मुलाकात?
नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स की पहली मुलाकात जयपुर में हुई थी, जहां वहां की महारानी ने एक डिनर का आयोजन किया था। नीना ने रिचर्ड्स को खेलते हुए देखा था, इसलिए उन्हें तुरंत उनसे एक कनेक्शन फील हुआ।
हालांकि, उस दौरान दोनों का नंबर एक्सचेंज नहीं हुआ था। बाद में जिंदगी ने उन्हें दोबारा दिल्ली एयरपोर्ट पर मिलवाया और जल्द ही उनकी यह मुलाकात प्यार में बदल गई। हालांकि, किन्हीं कारणों से उनका यह प्यार कभी शादी के अंजाम तक नहीं पहुंच पाया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।