विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ना सुपरस्टार, ना बड़ा बजट... Drishyam से ज्यादा सस्पेंस, धुरंधर से दमदार कहानी; Netflix पर नंबर 1 बनी ये फिल्म

Published: Wed, 08 Apr 2026 09:54 PM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2026 11:14 PM (IST)

नीना गुप्ता और संजय मिश्रा अभिनीत फिल्म ओटीटी पर धूम मचा रही है। थिएटर में औसत प्रदर्शन के बाद, यह ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर आए दिन अलग-अलग जॉनर की कई फिल्म रिलीज होती रहती हैं। इसमें रोमांटिक, थ्रिलर, क्राइम, स्काई फाई, हॉरर कॉमेडी शैली की कई फिल्म शामिल हैं। वहीं क्राइम थ्रिलर एक ऐसा जॉनर है जो कई लोगों को पसंद आता है।

आज हम जिस फिल्म के बारे में आपको बताने वाले हैं वो थिएटर में तो उतना अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई लेकिन ओटीटी पर आते ही खूब वाहवाही बटोर रही है। 2 घंटे 8 मिनट की इस फिल्म को IMDb पर भी धांसू रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें- Sanjay Mishra ने पिता के जाने के दुख में शरीर पर मल ली थी चिता की राख, हालत देख ससुर जी के उड़ गए होश

हम बात कर रहे हैं नीना गुप्ता (Neena Gupta) और संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) स्टारर फिल्म वध 2 (Vadh 2) की जोकि अपने थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Vadh 2 (1)

क्या है वध 2 की कहानी?

इसका पहला पार्ट साल 2022 में आया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब 4 साल बाद इसके सीक्वल को भी लोग वैसा ही प्यार दे रहे हैं। वध 2 की कहानी मध्य प्रदेश की जेल के भीतर एक खूंखार कैदी के गायब होने की मिस्ट्री पर आधारित है। संजय मिश्रा (एक रिटायर होने वाले गार्ड) और नीना गुप्ता (एक कैदी) के बीच पनपते कोमल रिश्ते और जेल के अंदर हुए एक सस्पेंसपूर्ण मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती यह फिल्म न्याय और नैतिकता पर सवाल उठाती है।

Vadh 2

कितना था फिल्म का बजट?

दो घंटे आठ मिनट की इस क्राइम थ्रिलर में वो ताकत है कि ये आपको पूरे टाइम अपनी सीट से बांधे रखेगी। इसे जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है और लव रंजन तथा अंकुर गर्ग ने 'लव फिल्म्स' के बैनर तले निर्मित किया है। वहीं बात करें वध 2 के बजट की तो इस पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

कहानी में भर-भरके ट्विस्ट भरा हुआ है और ये आखिरी तक आपको सस्पेंस में बांधे रखेगी। फिल्म के सपोर्टिंग एक्टर की बात करें तो कुमुद मिश्रा, शिल्पा शुक्ला, अमित के सिंह, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा ने भी अच्छा काम किया है।

यह भी पढ़ें- Neena Gupta ने 'लेडी सुपरस्टार' बनने का बताया फॉर्मूला? इस वजह से लीड रोल के लिए तरसती रहीं अदाकारा