विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sanjay Mishra ने पिता के जाने के दुख में शरीर पर मल ली थी चिता की राख, हालत देख ससुर जी के उड़ गए होश

Published: Thu, 12 Feb 2026 09:59 PM (IST)

अभिनेता संजय मिश्रा ने हाल ही में अपने दिवंगत पिता के निधन के बाद के एक दर्दनाक अनुभव को साझा ...और पढ़ें

संजय मिश्रा पिता के निधन से थे दुखी (फोटो-इंस्टाग्राम)

संजय मिश्रा पिता के निधन से थे दुखी (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) हमेशा अपने दिवंगत पिता के बारे में प्यारी प्यारी बातें शेयर करते रहते हैं। पिता के बारे में बात करते हुए अक्सर वो इमोशनल हो जाते हैं और उन्हें देखकर ही लगता है कि वो उन्हें कितना मिस करते हैं। एक्टर इन दिनों नीना मिश्रा के साथ आई उनकी सीरीज वध 2 को लेकर चर्चा में हैं।

पिता के जाने से बेहद दुखी थे एक्टर

ये एक मिस्ट्री थ्रिलर है जिसमें संजय मिश्रा और नीना के किरदार की काफी तारीफ हो रही है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में संदय मिश्रा ने अपने पिता के निधन के बारे में बात की और बताया कि उस वक्त उनका कैसा हाल था। एक्टर ने कहा कि ये उनके लिए एक ऐसा शोक का क्षण था, जिसने उनके परिवार को भी झकझोर दिया था।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Mishra (@imsanjaimishra)

 

यह भी पढ़ें- 4 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर की Netflix पर बढ़ी डिमांड, टॉप ट्रेंडिंग में 109 मिनट की फिल्म

संजय मिश्रा ने सुनायक भयावह किस्सा

उस घटना को याद करते हुए, संजय मिश्रा ने बताया कि कैसे वे इस गम से पूरी तरह टूट गए थे और गम को भुलाने के लिए शराब के नशे में उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। शुभांकर मिश्रा से बातचीत के दौरान कहा, "मैं नशे में था और मैंने अपने ड्राइवर से मुझे उस जगह ले जाने के लिए कहा जहां मेरे पिता का अंतिम संस्कार किया गया था।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Yuvaa (@weareyuvaa)

शरीर पर मल ली थी चिता की राख

ड्राइवर उन्हें निगम बोध घाट ले गया। इसके बाद जो हुआ वह एक बेहद निजी और दर्दनाक अनुभव था। उन्होंने बताया, “मैं घाट पर गया और वहां किसी और की चिता जल रही थी। मैंने उस चिता की राख अपने पूरे शरीर पर मल ली और अपने पिता को पुकारने लगा। लेकिन लोग मुझसे सेल्फी लेने के लिए कहते रहे, जबकि मैंने अपने पूरे शरीर पर राख मल रखी थी।”

घाट पर बहुत रोए थे एक्टर

मामला और भी अजीब हो गया जब वह घर लौटे। उस समय उनके ससुराल वाले उनसे मिलने आए हुए थे। अपने ससुर की बात करते हुए संजय ने कहा, “जब मैं घर आया, तो मेरे ससुर ने मुझे राख से लथपथ देखा… और उन्हें अपनी बेटी का भविष्य दिखाई दिया। मैंने उनके पैर छुए। मेरा ड्राइवर मुझे तुरंत दूसरे बाथरूम में ले गया और धोया। मैं बहुत भावुक हो गया था। मैंने घाट पर अपने पिता के लिए बहुत रोया।”

संजय मिश्रा की शादी की बात करें, तो उन्होंने साल 2009 में किरण मिश्रा से शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं, जिनका नाम पल और लम्हा है।

यह भी पढ़ें- Vadh 2 X Review: अंत तक बांधकर रखेगी कहानी! नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म का क्लाइमेक्स देख दर्शक दंग