विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'तुम्हारे बाप का नहीं खाती...' शादी, प्रेग्नेंसी और बॉडी शेमिंग के सवालों पर Neena Gupta का करारा जवाब

Published: Sat, 12 Sep 2026 10:28 AM (IST)

नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने अपनी बॉडी-शेमिंग, प्रेग्नेंसी और शादी से जुड़ें सवालों पर करारा जवाब दिया है।

प्रेग्नेंसी वाली अफवाहों पर नीना गुप्ता ने दिया था करारा जवाब

प्रेग्नेंसी वाली अफवाहों पर नीना गुप्ता ने दिया था करारा जवाब 

HighLights

  1. प्रेग्नेंसी वाली अफवाहों पर नीना गुप्ता ने दिया था करारा जवाब 

  2. बॉडी शेमिंग के शिकार लोगों को नीना ने दी बेबाक राय

  3. शादी के सवालों पर नीना ने दी ये सलाह 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेस नीना गुप्ता को अपनी बेबाक राय और अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, उनसे पूछा गया कि वह पर्सनल सवालों को कैसे संभालती हैं। उनके बेबाक जवाब से साफ हो गया कि उन्हें ऐसी दखलअंदाजी बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्होंने शादी और वजन से जुड़े सवालों के बारे में बात की।

बॉडी शेमिंग पर नीना गुप्ता ने दिया ये जवाब

नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने अपने वजन और इस बात पर पूछे जाने वाले सवालों का भी जिक्र किया कि क्या उनका वजन बढ़ गया है या वह प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने बताया कि कैसे कपड़ों की एक छोटी सी गड़बड़ की वजह से लोगों ने उनके लुक को बारीकी से देखना शुरू कर दिया और उनकी पर्सनल जिंदगी के बारे में अंदाजे लगाने लगे।

यह भी पढ़ें- वकालत छोड़ बने एक्टर, नूरजहां संग गाया ये कल्ट गीत, इन्हीं की फिल्म का रीमेक थी 'मदर इंडिया'; सुरेंद्र की कहानी

उन्होंने कहा, 'मैंने एक साड़ी पहनी थी और उसे यहां ऐसे ठीक किया था, जिससे कमर के पास थोड़ा उभार जैसा दिखने लगा। लोग कहने लगे, 'इस उम्र में, यानी 60 साल की उम्र में, क्या मैं प्रेग्नेंट हूं'।

Neena (7)

बॉडी शेमिंग के शिकार लोगों को दी सलाह

इस तरह की अटकलों से नाराज होकर, नीना ने अपनी टीम से कहा कि वे बता दें कि वह सच में प्रेग्नेंट हैं, ताकि लोग उन्हें परेशान करना बंद कर दें। उन्होंने इस घटना को बॉडी-शेमिंग का सामना कर रहे दूसरे लोगों के लिए एक सलाह में भी बदल दिया। उन्होंने बताया कि अब वह लोगों को सलाह देती हैं कि अगर कोई उन्हें बॉडी-शेम करे, तो वे उन्हें बता दें कि वे प्रेग्नेंट हैं।

महिलाओं के कपड़ों पर रोक-टोक के बारे में नीना गुप्ता

यह पहली बार नहीं है जब नीना ने महिलाओं के कपड़ों पर होने वाली आलोचना या रोक-टोक के बारे में बात की है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि दिल्ली में अभी भी कई इलाके ऐसे हैं जहां महिलाओं से उम्मीद की जाती है कि वे घूंघट से अपना चेहरा ढककर रखें।

Neena (5)

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हालात ऐसे ही रहेंगे। यह बदलने वाला नहीं है। बिल्कुल नहीं। मेरी बात याद रखना। क्योंकि समाज ही ऐसा है। आज भी, असल में कुछ नहीं बदला है। जो कुछ भी बदला है, वह बस कुछ प्रतिशत ही बदला है। जो बदलाव आया है, वह यह है कि महिलाओं ने कमाना शुरू कर दिया है'।

बेमतलब के सवालों पर नीना गुप्ता

हाल ही में एक इंटरव्यू में नीना ने लड़कियों से पूछे जाने वाले पर्सनल सवालों पर उनके जवाब की भी राय दी। उन्होंने कहा जब आपसे कोई इस तरह के सवाल करे तो उन्हें साधा कहिए - तुम्हारे बाप का नहीं खाती (मैं तुम पर निर्भर नहीं हूं)। तुम्हें क्या दिक्कत है? तुम्हारी शादी हुई या नहीं?' नीना ने साफ कर दिया कि अपनी पर्सनल जिंदगी के बारे में पूछे जाने वाले सवालों के लिए उनके पास करारे जवाब हैं।

Neena (6)

नीना का नया वेब शो

नीना नेटफ्लिक्स (Netflix) के शो 'चुंबक' (Chumbak) में नजर आएंगी। यह शो 'खिचड़ी' जैसे पहले के हिट शो बनाने वालों की तरफ से लाया गया है। यह एक फैमिली कॉमेडी शो है जो मुंबई के एक जीवंत इलाके 'चुंबक कॉलोनी' पर आधारित है, जहां पांच परिवार एक-दूसरे के बहुत करीब रहते हैं। इसमें सुमीत व्यास, अर्जुन बिजलानी, देवेन भोजानी, सुमीत राघवन, डेलनाज ईरानी, अमायरा दस्तूर और अन्य कलाकार भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में कॉपी हुआ था Lata Mangeshkar का ये गीत, 4000 करोड़ का चला मुकदमा; ओरिजिनल से ज्यादा हिट था रीमेक सॉन्ग