विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका में कॉपी हुआ था Lata Mangeshkar का ये गीत, 4000 करोड़ का चला मुकदमा; ओरिजिनल से ज्यादा हिट था रीमेक सॉन्ग

Published: Fri, 11 Sep 2026 09:41 PM (IST)

45 साल पहले Lata Mangeshkar एक फ्लॉप गाने को अमेरिका ने कॉपी कर लिया था जिसके बाद 4000 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

लता मंगेशकर का गाना अमेरिका में हुआ था कॉपी।

लता मंगेशकर का गाना अमेरिका में हुआ था कॉपी।

HighLights

  1. अमेरिका में कॉपी हुआ था लता का गाना

  2. अमेरिकी प्रोड्यूसर पर किया गया था केस

  3. रीमेक सॉन्ग सबसे ज्यादा हुआ था हिट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) वो गायिका थीं जिनकी कोकिला जैसी आवाज सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी गूंजती थी। उनके सदाबहार गानों की लिस्ट बहुत लंबी है। उन्होंने हर तरह के गानों को अपने सुरों से सजाया है। मगर उनका एक गीत संगीत प्रेमी की नजरों से चूक गया और फ्लॉप हो गया।

मगर भारत में लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का जो गाना फ्लॉप माना गया, उसे अमेरिका ने ही कॉपी कर लिया और इस पर खूब बवाल मचा। अमेरिकी सिंगर और कंपोजर पर 4000 करोड़ रुपये का केस किया गया था।

लता मंगेशकर ने गाया था आइकॉनिक गाना

जिस गीत का यहां जिक्र हो रहा है, वो 1981 में आई फिल्म ज्योति (Jyoti 1981) का है। हेमा मालिनी (Hema Malini) और जीतेंद्र (Jeetendra) की फिल्म में एक गाना था जिसे अरुणा ईरानी (Aruna Irani) पर फिल्माया गया था। य गीत था 'थोड़ा रेशम लगता है' (Thoda Resham Lagta Hai)।

Kaliyon Ka Chaman

गाने के बोल 'कलियों का चमन जब खिलता है, थोड़ा रेशम लगता है, थोड़ा शीशम लगता है' आज भी हर किसी की जुबान पर रहता है। यह गीत आनंद बक्शी ने लिखा था और लता दीदी ने अपनी सुरों से इसे सजाया था। इस गीत की धुन बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) ने बनाया था।

अमेरिका में कॉपी की गई थी गाने की धुन

जब यह गीत आया तब 80s में यह खास हिट नहीं रहा। मगर जब अमेरिकी रैपर और कंपोजर ने इस गाने को कॉपी किया तो यह चार्टबस्टर बन गया। दरअसल, अमेरिकी रैपर और प्रोड्यूसर DJ Quick को 'कलियों का चमन' सॉन्ग की बीट और धुन बहुत पसंद आई थी। इसी वजह से उन्होंने गाने की बीट और धुन को सिंगर ट्रुथ हर्ट्स के लिए बनाए गए गाने 'एडिक्टिव' (Addictive Song) में इस्तेमाल कर लिए।

अमेरिकी प्रोड्यूसर पर हुआ था मुकदमा

गलती सिर्फ इतनी थी कि अमेरिकी रैपर और प्रोड्यूसर ने इस गीत की धुनों को कॉपी तो कर लिया, लेकिन परमीशन नहीं ली। जब यह गाना अमेरिका में सुपरहिट हुआ और बिलबोर्ड चार्ट पर टॉप 10 की लिस्ट में आया तो भारतीय म्यूजिक कंपनी सारेगामापा की नजर पड़ी और अमेरिकी प्रोड्यूसर पर 500 मिलियन डॉलर यानी 4000 करोड़ रुपये का कॉपीराइट का मुकदमा ठोक दिया।

 

इंडिया में हिट हुआ था रीमेक सॉन्ग

भारतीय म्यूजिक कंपनी यह केस जीत भी गई। यह उस वक्त का सबसे बड़ा विवाद बन गया था। इसके तुरंत बाद बप्पी लहरी के साथ मिलकर हैरी आनंद ने 'कलियों का चमन' (Kaliyon Ka Chaman) गाने का अमेरिकी स्टाइल में रीमिक्स बनाया। धुन और बीट्स का इस्तेमाल किया और यह सुपरहिट बन गया। आज भी यह गाना कल्ट क्लासिक सॉन्ग्स की लिस्ट में शुमार है।

यह भी पढ़ें- FM पर आज भी बजता है 50 साल पुराना कल्ट गाना, किशोर कुमार के बेटे ने दी थी आवाज; रेडियो पर था नंबर-1

यह भी पढ़ें- छठी मैया की भक्ति में डुबोता है Anuradha Paudwal का पवित्र गीत, सालों से बना है 'यूपी-बिहार वासियों' की शान