Salman Khan की फिल्म में साउथ की लेडी सुपरस्टार की एंट्री, दो हीरोइनों संग दिखेगा 'सिकंदर' का स्वैग
रश्मिका मंदाना के बाद सलमान खान (Salman Khan) एक और साउथ हसीना के साथ बड़े पर्दे नजर आने वाले हैं। ...और पढ़ें

सलमान खान की फिल्म में लेडी सुपरस्टार की एंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) के बाद सलमान खान (Salman Khan) एक पैन इंडियन फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस फिल्म में वह साउथ की लेडी सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं।
सलमान खान ने 'सिकंदर' में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ स्क्रीन शेयर किया था। अब रश्मिका के बाद उन्हें एक और साउथ हसीना का साथ मिला है। दिलचस्प बात यह है कि इस हीरोइन के साथ पहले सलमान के जिगरी यार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) भी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं।
शाह रुख की हीरोइन संग सलमान खान की फिल्म
यह अदाकारा हैं नयनतारा (Nayanthara)। एक्ट्रेस ने साल 2023 में शाह रुख खान के साथ फिल्म जवान से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। जवान ने खिड़की पर रिकार्ड तोड़ कमाई की। हालांकि, उसके बाद भी नयनतारा ने जल्दबाजी में कोई हिंदी फिल्म साइन नहीं की। अब खबरें हैं कि जवान के बाद नयनतारा दूसरी हिंदी फिल्म अभिनेता सलमान खान के साथ करने जा रही हैं।
पैन इंडिया फिल्म में नयनतारा संग होगा सलमान का रोमांस
मिड-डे के मुताबिक, इस पैन इंडिया फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली और इसका निर्माण दिल राजू की प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले होगा। पैन इंडिया दर्शकों को ध्यान में रखते हुए फिल्म में हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा दोनों ही तरफ कुछ नामचीन कलाकारों को कास्ट किया जाना है।
यह भी पढ़ें- 'Pookie' बनकर इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं सलमान खान, भाईजान के एक वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

इस हीरोइन की भी फिल्म में हो सकती है एंट्री
सलमान और नयनतारा फिल्म को साइन कर लिया है। कहा जा रहा है कि फिल्म सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की भी एंट्री हो सकती है। बाकी कलाकारों की कास्टिंग पर काम चल रहा है। फिलहाल, अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
बैटल ऑफ गलवान में बिजी सलमान
निर्देशक पेडिपल्ली की यह पहली हिंदी फिल्म होगी। सलमान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'बैटल आफ गलवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग खत्म करके नयनतारा के साथ दूसरी फिल्म की शूटिंग में जुटेंगे।
