विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'Pookie' बनकर इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं सलमान खान, भाईजान के एक वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

Published: Sat, 07 Mar 2026 06:52 PM (IST)

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान यूं तो अपनी सख्त इमेज के लिए मशहूर हैं, लेकिन अब फैंस ने उन्हें लेकर ...और पढ़ें

सलमान खान को लेकर फैंस ने चलाया Pookie ट्रेंड/ फोटो- Instagram

सलमान खान को लेकर फैंस ने चलाया Pookie ट्रेंड/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) अपनी रफ-एंड-टफ इमेज के लिए बेहद मशहूर हैं। लोगों के बीच उनकी एक ऐसी इमेज बनी हुई है, जिसकी वजह से उन्हें बॉलीवुड में 'दबंग' और 'भाईजान' जैसे नामों से बुलाया जाता है। 

हालांकि, अब सलमान खान की कड़क इमेज से परे फैंस ने सोशल मीडिया पर 'प्रेम' को लेकर एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है, जिसमें उन्हें प्यारा और लविंग बताकर 'पूकी' ट्रेंड चलाया जा रहा है। क्या है 'सलमान खान पूकी' ट्रेंड, चलिए आपको बताते हैं।

क्यों शुरू हुआ सलमान खान को लेकर 'पूकी' ट्रेंड?

सबसे पहले जिन्हें नहीं पता, उन्हें यह बता दें कि 'पूकी' (Pookie) एक Gen-Z स्लैंग है, जिसका इस्तेमाल किसी ऐसे व्यक्ति की खूबी दर्शाने के लिए किया जाता है, जो भले ही देखने में सख्त हो, लेकिन वह बहुत ही प्यारा, मासूम और दिल के करीब हो। 'सलमान खान पूकी' ट्रेंड में कई फैंस उनके 90 के दशक की तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह वह दशक था, जब अभिनेता ने 'हम साथ-साथ हैं' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी फिल्मों में रोमांटिक किरदार निभाए थे।

यह भी पढ़ें- Salman Khan की फैमिली का करीबी बना 'बैटल ऑफ गलवान' का हिस्सा, भाईजान का है बेस्ट फ्रेंड

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by سونیا 🍫 (@soniakhokhar.55)

सोशल मीडिया पर कई लड़कियां उन्हें अपना 'पूकी' कहते हुए बॉयफ्रेंड भी बता रही हैं। इस ट्रेंड में फैंस उनकी फिल्मों के क्लिप्स के साथ-साथ फैंस अभिनेता के कई ऐसे मोमेंट्स शेयर कर रहे हैं, जिन्हें देखकर किसी को भी एक्टर पर प्यार आ जाए।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Suzan Khan (@suzankhan25)

इन पोस्ट्स में सलमान खान के वीडियो शेयर करके फैंस हैशटैग में 'पूकी एरा' (Pookie Era) लिख रहे हैं और उनके वीडियो पर क्यूट इमोजी लगा रहे हैं। 'पूकी' ट्रेंड के जरिए फैंस लोगों को उनका वह साइड दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, जो शायद आज बहुत ही कम देखने को मिलता है। 

salman khan pookir

सलमान खान को लेकर कैसे शुरू हुआ था यह ट्रेंड?

जब सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' आई थी, तो उस समय रश्मिका मंदाना के साथ उन्हें 'पूकी हैंड जेस्चर' करते देखा गया था, जिसके बाद फैंस ने उन्हें 'पूकी' बुलाना शुरू कर दिया था। अब एक बार फिर से 2026 में सलमान खान को लेकर यह ट्रेंड शुरू हो गया है।

सलमान खान की आगामी फिल्मों की बात करें, तो वे जल्द ही अपूर्व लाखिया की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें- ट्रक के पीछे लिखी लाइन से बना ये ब्लॉकबस्टर गाना, Lata Mangeshkar ने गाने को दी आवाज; सलमान खान भी हो गए थे हिट