विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Naseeruddin Shah क्यों नहीं ले रहे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स? दिग्गज एक्टर ने बताई वजह

Published: Sat, 01 Aug 2026 02:02 PM (IST)

Naseeruddin Shah पांच दशकों से अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। दिग्गज एक्टर ने हाल ही ...और पढ़ें

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स नहीं लेना चाहते शाह

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स नहीं लेना चाहते शाह

HighLights

  1. लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स नहीं लेना चाहते शाह

  2. दिग्गज एक्टर ने बताई असली वजह

  3. 'मैं वापस आऊंगा' में आए नजर 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 76 साल की उम्र में नसीरुद्दीन शाह अपने करियर के सबसे शानदार दौर से गुजर रहे हैं। इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) में अपनी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें काफी तारीफ मिल रही है; इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों ने ही बहुत पसंद किया गया है।

इसके अलावा उन्हें अमेजन MX प्लेयर के शो 'मेड इन इंडिया' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए भी तारीफ मिली, जिसमें उन्होंने JRD टाटा का किरदार निभाया था और इस शानदार दौर के बीच, एक्टर ने साफ कर दिया है कि अभी एक्टिंग छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है।

यह भी पढ़ें- 2026 के असली 'धुरंधर' हैं Naseeruddin Shah, पर्दे पर बिखेरा अक्षय खन्ना जैसा जादू; 76 की उम्र में किया कारनामा

नसीरुद्दीन शाह क्यों नहीं ले रहे लाइफटाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड्स?

शुक्रवार को, 'मैं वापस आऊंगा' की टीम ने मुंबई में फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी। यह पार्टी फिल्म के सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे होने की खुशी में दी गई थी, जो आज के दौर में बहुत कम देखने को मिलता है। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), शरवरी और वेदांग रैना स्टारर यह रोमांटिक फिल्म, कई सालों बाद इम्तियाज की बॉक्स-ऑफिस पर सफल फिल्म रही है।

naseeruddin  (3)

सक्सेस पार्टी में नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने फिल्म की सफलता और अपने करियर के सफर पर बात की। मीडियाकर्मियों समेत वहां मौजूद लोगों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'हाल ही में मुझे कई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स देने की पेशकश की गई, लेकिन मैंने मना कर दिया। लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स का मतलब होता है कि आपका काम पूरा हो गया है। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है कि मैं इसे लेकर चला जाऊं, और इसीलिए मैं ये अवॉर्ड्स स्वीकार नहीं करता। मुझे नहीं लगता कि मेरा काम पूरा हो गया है'।

कई नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर ने 'मैं वापस आऊंगा' के लिए दर्शकों के प्यार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, 'मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बना और मुझे इस पर बहुत गर्व है। आपके सपोर्ट के लिए आप सभी का धन्यवाद'।

naseeruddin  (4)

शाह का एक्टिंग करियर

नसीरुद्दीन शाह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1970 के दशक के बीच में पैरेलल सिनेमा से की थी, और बाद में 'हम पांच' फिल्म से मेनस्ट्रीम बॉलीवुड में आए। 80 के दशक में उन्हें 'कर्मा', 'जलवा' और 'मालामाल' जैसी फिल्मों से बॉक्स-ऑफिस (Box Office) पर कामयाबी मिली। उन्होंने 1979 में 'स्पर्श' और 1984 में 'पार' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता, और 2005 में 'इकबाल' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड हासिल किया।

नसीरुद्दीन शाह की आने वाली फिल्मों में महारागनी:क्वीन ऑफ क्वींस और ओएम चैप्टर 1: उधिरम- द ब्लड वुड शामिल है।

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर धाक जमाने आ रही इम्तियाज अली की Mai Vaapas Aaunga, नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी रिलीज