'वो मेरी बेटी से भी...', 17 साल की एक्ट्रेस संग रोमांस करने में आ गई थी नसीरुद्दीन शाह को शर्म? सुपरहिट हुआ था गाना
नसीरुद्दीन शाह ने 37 साल पहले आई सुपरहिट फिल्म में अपनी बेटी से भी छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस फरमाया था। ...और पढ़ें

नसीरुद्दीन शाह का छोटी एक्ट्रेस संग हिट हुआ था गाना/ फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
बेटी से भी कम उम्र की एक्ट्रेस संग गाने में किया रोमांस
नसीरुद्दीन शाह ने डायरेक्टर से बोली थी ये बात
किशोर कुमार के बेटे की आवाज में आज भी हिट है गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नसीरुद्दीन शाह एक बहुत ही उम्दा कलाकार भी हैं। विलेन का रोल हो या इमोशनल सीन्स नसीरुद्दीन शाह फिल्म में जान फूंक देते हैं। वैसे तो वह बहुत ही बेबाक स्वाभाव के हैं और वह सामने वाली एक्ट्रेस को महज एक को-स्टार के रूप में देखते हैं।
हालांकि, 37 साल पहले एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जिनकी उम्र इतनी कम थी कि नसीरुद्दीन शाह गाने में एक्ट्रेस संग शुरुआत में रोमांस करने से हिचकिचा रहे थे। क्या है ये किस्सा, चलिए बताते हैं।
त्रिदेव के गाने में एक्ट्रेस संग करना था रोमांस
विक्की लालवानी को दिए गए इंटरव्यू में गुप्त और त्रिदेव जैसी सफल फिल्मों के निर्देशक राजीव राय ने नसीरुद्दीन शाह और उनकी को स्टार सोनम से जुड़ा ये किस्सा शेयर किया। राजीव ने बताया कि त्रिदेव के गाने 'तिरछी टोपीवाले' में दिग्गज अभिनेता को अपने से बहुत छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस फरमाना है, जो उनकी खुद की बेटी हीबा खान से भी उम्र में काफी छोटी हैं।
राजीव राय ने कहा, "जब मैंने उनसे पूछा कि क्या वह सोनम के साथ एज गैप को लेकर थोड़ा हिचकिचा रहे हैं? ये पूरा गाना एक दिन में ही शूट हो गया था। मैं जब नसीर साहब के साथ स्क्रिप्ट डिस्कस कर रहा था, तो उन्होंने मुझे ये कहा था कि मैं तुम्हारे नोटिस में ये बात लाना चाहता हूं कि मेरी जो पहली पत्नी से बेटी है वो उम्र में सोनम से भी बड़ी है। क्या ये आपके लिए मैटर करता है? मैंने बोला मुझे क्यों फर्क पड़ेगा। बतौर कपल आप लोग बिल्कुल सही लग रहे हो। ये सिनेमा है कोई रियल डॉक्युमेंट्री नहीं।"

सोनम ने खुद निर्देशक से कही थी ये बात
त्रिदेव के डायरेक्टर राजीव राय ने आगे कहा, "जब मैंने सोनम को जाकर ऐसा बताया कि नसीरुद्दीन शाह ने ये बात बोली है और मुझसे पूछने को बोला है कि मैं कंफर्टेबल हूं या फिर नहीं? तो उन्होंने तपाक से जवाब दिया कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, बल्कि वो नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने के लिए मरी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं उनकी कास्टिंग न चेंज करूं, वो उनके साथ काम करने के लिए एक्साइटेड थीं।"

फिल्म त्रिदेव की बात करें तो मूवी मे नसीरुद्दीन शाह के साथ सनी देओल, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, संगीता बिजलानी, अमरीश पुरी जैसे सितारे मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। सपना मुखर्जी और अमित कुमार की आवाज में गाया गीत तिरछी टोपीवाले एक बड़ा हिट हुआ था।
