'Smit Machchhar का हाल भी पूछ...' पीयूष मिश्रा ने Naseeruddin Shah से किए तीखे सवाल, दिग्गज एक्टर पर किया कटाक्ष
Naseeruddin Shah हाल ही में सीजेपी के मुंबई प्रोटेस्ट में शामिल हुए, जिसके बाद दिग्गज एक्टर पीयूष मिश्रा ने उनसे देश के अन्य मुद्दों को लेकर तीखे सवाल किए हैं।
-1791131348482_m.webp)
पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह से पूछे तीखे सवाल
HighLights
पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह से पूछे तीखे सवाल
सीजेपी के मुंबई प्रोटेस्ट में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह
दिग्गज एक्टर्स के बीच चल रही है जुबानी जंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह और पीयूष मिश्रा के बीच कुछ दिन पहले ही जुबानी जंग छिड़ी थी। दिल्ली नीट प्रोटेस्ट पर सेलेब्रिटीज की चुप्पी पर नसीरुद्दीन शाह ने निशाना साधा था। जिसके बाद झारखंड में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पहुंचकर पीयूष मिश्रा ने उन्हें जवाब दिया और वहां सपोर्ट ना दिखाने पर सवाल भी पूछा था।
अब हाल ही में मुंबई में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर से आंदोलन में जुट गई है। सीजेपी के द्वारा किए जा रहे प्रोटेस्ट में नसीरुद्दीन शाह भी शामिल हुए। जिसके बाद पीयूष मिश्रा ने देश में चल रहे अन्य मुद्दों को लेकर उनसे कई सवाल पूछे हैं।
यह भी पढ़ें- नसीर सर की डांट और मैक सर की प्रेरणा, Aahana Kumra ने बयां किया जीवन में अपने गुरुओं का योगदान
सीजेपी के मुंबई प्रोटेस्ट में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह
शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में सीजेपी का विरोध प्रदर्शन हुआ, जहां बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) भी समर्थन देने पहुंचे। इसके अलावा कई फिल्मी जगत की हस्तियां भी यहां नजर आईं। अब हाल ही में दिग्गज अभिनेता पीयूष मिश्रा (Piyush Mishra) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसके जरिए उन्होंने एक बार फिर से नसीरुद्दीन शाह से तीखे सवाल किए हैं और उन पर तंज भी कसा है।
-1791131846265.webp)
पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह से पूछे तीखे सवाल
पीयूष मिश्रा ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'हां, नसीर साहब, आदाब अर्ज करता हूं। मैं पीयूष मिश्रा हूं, आपका पुराना जानकार। आप अभिजीत दिपके से मिले, बड़ा अच्छा लगा। अभी सर एक हादसा होते-होते टला है। यह तेल अवीव से जाने वाली फ्लाइट, दुबई से जाने वाली फ्लाइट 1073 फ्लाई दुबई में हुआ। इसमें मिस्टर स्मिथ मच्छार (Smit Machchhar) ने बहादुरी दिखाते हुए 180 लोगों की जान बचाई हैं। उस पर भी जरा थोड़ा सा कमेंट कीजिए, बधाइयां दीजिए सर उन्हें।
View this post on Instagram
दूसरी बात यह है कि सर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भी एक मैसेज भेजिए सर। वहां पर भी बच्चे पढ़ते हैं, बड़ा खतरनाक हादसा हुआ वहां पर। लड़कियों के बाल पकड़ के गिराया गया है पुलिस के द्वारा। घमासान हुआ है, आगजनी हुई है। आप तो बोल रहे थे न कि 'मुझे जितना राष्ट्रीय ड्रामा एकेडमी और FTII ने सिखाया है, उतना इन बच्चों ने सिखाया है'... तो मुझे मालूम नहीं कि ये बच्चे कब से एक्टिंग टीचर हो गए। मिले तो खुलासा कीजिएगा इसका... लेकिन वहां पर भी उतना ही खतरनाक हादसा हुआ है। तो कृपया वहां पर भी जरा बच्चों को संवेदना दीजिए, एक मैसेज भेजिए उनके लिए।
तीसरा सर मैंने झारखंड के लिए आपसे मदद मांगी थी सर, तो आपने एक पाकिस्तानी शायरा की नज्म भेज दी थी। माफ कीजिएगा सर, वहां शायरा की नज्म नहीं चाहिए। वहां पर आटा चाहिए था, दाल चाहिए थी, रोटी चाहिए थी, वहां पर गुड़ चाहिए था, लिट्टी चाहिए था, चोखा चाहिए था। उन्हें कोई पिज्जा या बर्गर नहीं चाहिए था सर'।
अपनी बात को खत्म करते हुए पीयूष मिश्रा ने कहा, 'ठीक है सर? तो धन्यवाद करता हूं। अब आप जब भी कोई स्टेटमेंट देंगे, पीयूष मिश्रा का जवाब मिलेगा आपको। धन्यवाद सर, आपका बच्चा पीयूष मिश्रा। इंकलाब जिंदाबाद सर, थैंक यू'।
सीजेपी इस वक्त चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस्तीफे की मांग को लेकर प्रोटेस्ट कर रही है। यह प्रोटेस्ट मुंबई में हो रहा है जिसमें नसीरुद्दीन शाह, विशाल ददलानी समेत कई सेलेब्स सपोर्ट करने पहुंचे।
यह भी पढ़ें- Naseeruddin Shah के 'कुत्ते' वाले बयान पर भड़कीं Kangana Ranaut, 'लोमड़ी' बताकर कहा- 'खाते इस देश का हैं और...'
