Move to Jagran APP

फ़िल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद अर्जुन कपूर ने बोनी कपूर समेत पूरी टीम संग की पार्टी, देखें तस्वीरें

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा द्वारा अभिनीत ‘नमस्ते इंग्लैंड’ 19 अक्टूबर 2018 के दिन देशभर में रिलीज़ होगी।

By Hirendra JEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 08:51 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 09:41 AM (IST)
फ़िल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद अर्जुन कपूर ने बोनी कपूर समेत पूरी टीम संग की पार्टी, देखें तस्वीरें
फ़िल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद अर्जुन कपूर ने बोनी कपूर समेत पूरी टीम संग की पार्टी, देखें तस्वीरें

मुंबई। विपुल अमृतलाल शाह की ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के कलाकारों और टीम के सभी सदस्यों ने मुंबई में शानदार सेलिब्रेशन के साथ फ़िल्म की शूटिंग खत्म होने का जश्न मनाया। इस फ़िल्म में अर्जुन कपूर और परिणीती चोपड़ा लीड रोल में हैं। बहरहाल, पार्टी की ख़ास बात यह रही कि इस मौके पर अर्जुन कपूर के डैड बोनी कपूर भी मौजूद थे।

loksabha election banner

अर्जुन कपूर और परिणीती चोपड़ा के साथ निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने अपनी आगामी फ़िल्म  ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के निर्माता जयंतीलाल गडा और उनके परिवार के साथ रैप-अप पार्टी का आनंद लिया। अर्जुन कपूर और परिणीती चोपड़ा अपनी डेब्यू फ़िल्म ‘इशकज़ादे’ के बाद दूसरी बार एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे। इस फ़िल्म के अलावा दोनों ‘संदीप और पिंकी फरार’ में भी नज़र आयेंगे! बहरहाल, पार्टी में अर्जुन कपूर कुछ इस अंदाज़ में नज़र आये! 

यह भी पढ़ें: बेहद स्टाइलिश हैं मिस इंडिया बनीं अनुकृति वास, देखें उनकी कुछ चुनिंदा और अनदेखी तस्वीरें

बता दें कि विपुल शाह द्वारा निर्देशित ‘नमस्ते लंदन’ को न केवल दर्शकों और आलोचकों से प्यार और सराहना प्राप्त हुई थी बल्कि फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। अक्षय-कैटरीना अभिनीत ‘नमस्ते लंदन’ के सुपरहिट सफलता के बाद, विपुल शाह अब अर्जुन कपूर और परिणीती चोपड़ा के साथ फ़िल्म की अगली कड़ी ‘नमस्ते इंग्लैंड’ पेश करने के लिए तैयार हैं। पार्टी के दौरान व्हाईट ड्रेस में परिणीती किसी परी की तरह ही लग रही थीं!

गौरतलब है कि विपुल अमृतलाल शाह की ‘नमस्ते इंग्लैंड’ एक युवा और ताज़ा कहानी है जिसमे दो व्यक्ति जसमीत और परम की जीवन यात्रा को दर्शाया गया है। वहीं, जश्न की इस रात में अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर भी अपनी उपस्थिति से पार्टी में चार चांद लगाते हुए नज़र आए। पार्टी में सतीश कौशिक भी मौजूद थे!

ख़बर है कि फ़िल्म में भारत और यूरोप के खूबसूरत लैंडस्केप में इनकी प्रेम कहानी को ट्रैक किया जाएगा जिसकी शुरुआत पंजाब के लुधियाना से होती है जिसके बाद अमृतसर, ढाका और फिर पेरिस से ले कर ब्रसेल्स और अंत में लंदन का दीदार होता है। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर इस फ़िल्म की शूटिंग छोड़ कर मुंबई लौट आये थे, इसलिए भी इस फ़िल्म को कम्प्लीट कर्ण एमें थोड़ा वक़्त लग गया। फ़िल्म के निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह अपनी फ़िल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद पार्टी में बेहद उत्साहित दिखे!

यह भी पढ़ें: रोमांटिक हुए ईशान और जाह्नवी कपूर, जमकर किया डांस, तस्वीरें देख ‘धड़क’ जाएगा आपका दिल

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और निर्देशित, फ़िल्म को ब्लॉकबस्टर मूवी एंटरटेनर्स के साथ मिलकर पेन फ़िल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा द्वारा अभिनीत ‘नमस्ते इंग्लैंड’ 19 अक्टूबर 2018 के दिन देशभर में रिलीज़ होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.