Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mumtaz Instagram: इंस्टाग्राम पर आते ही छा गईं मुमताज, 75 साल की उम्र में इंटेंस वर्कआउट देख फैंस हुए हैरान

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 23 Feb 2023 11:56 AM (IST)

    Mumtaz Instagram Debut साठ और सत्तर के दशक की मशहूर अदाकारा मुमताज की फिल्में देखकर आज भी फैंस के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान आ जाती है। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया है। उनकी वीडियो देख फैंस हैरान रह गए हैं।

    Hero Image
    Mumtaz Debut on Instagram at the Age of 75 Fans Get Happy and Shocked to Actress Intense Workout/Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Mumtaz Instagram Debut: अपनी अदाएगी और एक प्यारी सी मुस्कान से फैंस के दिलों की हार्टबीट बढ़ाने वालीं मुमताज ने अब सोशल मीडिया पर अपना डेब्यू कर दिया है। साठ और सत्तर के दशक में अपनी फिल्मों से मुमताज ने अपने फैंस को खूब एंटरटेन किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, काफी सालों से मुमताज मीडिया कैमरा से दूर थीं, लेकिन अब उन्होंने अपने फैंस से दोबारा जुड़ने का एक जरिया ढूंढ लिया है। एक्ट्रेस ने 75 साल की उम्र में अपना डेब्यू किया है। फैंस के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर की, जिसे देखकर फैंस की आंखें खुली की खुली रह गईं।

    75 साल की उम्र में भी बिल्कुल फिट हैं मुमताज

    दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने के साथ ही अपनी निजी जिंदगी की कुछ झलकियां फैंस के साथ शेयर की। बीते जमाने की दिलकश अदाकारा ने जिम में पसीना बहाते हुए भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इन वीडियो में मुमताज पैरों की एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं।

    हालांकि, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ज्यादा फॉलोअर्स नहीं हैं और वह खुद भी महज दो लोगों को ही फॉलो करती हैं। उन्होंने 'इंडियन आइडल' का भी एक बेहद दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस उम्र में भी उनके डांस को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Mumtaz Actress (@mumtaz_diva)

    आज भी बेहद खूबसूरत हैं मुमताज

    मुमताज 75 साल की उम्र में भी बेहद खूबसूरत हैं। उनके चेहरे का चार्म आज भी उनके फैंस को दीवाना बना देता है। मुमताज के करियर की बात करें तो उन्होंने 11 साल की छोटी सी उम्र में अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साठ के दशक में फिल्म 'स्त्री' से बतौर युवा अभिनेत्री अपनी शुरुआत की थी।

    उनके चेहरे का चार्म इस फिल्म के बाद उन्होंने सेहरागहरा दाग, खानदान, मेरे सनम, काजल जैसी कई फिल्मों में काम किया। मुमताज की लास्ट फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने खुद का ही किरदार निभाया था। मुमताज की दो बेटियां हैं, जिनके नाम नताशा और तान्या है।

    यह भी पढ़ें: Mumtaaz: जितेंद्र संग फ्लर्ट करना पड़ता था एक्ट्रेस को भारी, अभिनेत्री मुमताज ने बताया इसका अनकहा राज

    यह भी पढ़ें: Mumtaz ने शम्मी कपूर के शादी के प्रपोजल को किया था रिजेक्ट, अब कहा- तब मैं 17 साल की...