Mumbai Rains के बीच Malaika Arora निकली योग करने, देखिए लेटेस्ट तस्वीरें
Malaika Arora हाल ही में मुंबई में एक योग स्टूडियो के बाहर स्पॉट की गई। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को देख आप भी फिटनेस को लेकर मोटिवेेट होंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। मलाइका अरोड़ा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ जहां वे अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं वहीं वे अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर भी खबरों में रहती हैं। वे फिटनेस फ्रीक हैं और यही कारण है कि उनके स्टाइल स्टेटमेंट को उनके फैंस एडमायर करते हैं और उन्हें फॉलो भी करते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें एक बार फिर उनका शानदार फैशन सेंस नजर आया है।
दरअसल मलाइका अरोड़ा हाल ही में योग करने के बाद योग स्टूडियो से बाहर निकलती हुई स्पॉट की गईं।
तस्वीरों में देख सकते हैं कि मलाइका का स्टाइल स्टेटमेंट हमेशा की तरह यूनीक है।
खास बात यह है कि मुंबई में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। मुंबई में बारिश के बीच भी मलाइका योग करने से अपने आपको नहीं रोक सकीं।
तस्वीर में देख सकते हैं कि बारिश से बचती हुईं वे अपनी कार की तरफ बढ़ रही हैं।
मलाइका के अगर स्टाइट स्टेटमेंट की बात करें तो उनके हाथ में एक बोतल है। उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है। साथ ही गॉगल भी लगाया हुआ है।
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर खबरों में हैं।
मलाइका सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। अपनी प्रोफेशनल व पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स वे सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
यह भी पढ़ें: Super 30 Box Office Collection Day 18: Hrithik Roshan की फिल्म का जादू कायम, 150 करोड़ की ओर
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप