धोनी जैसा बनने के लिए ये काम किये हैं सुशांत सिंह राजपूत ने
सुशांत ने अपने को धोनी का क्लोन बनाने के लिए दिन-रात एक कर दिए। घंटों धोनी के वीडियो देखते थे। यहां तक कि वही डीएवी क्रिकेट ग्राउंड का मैदान भी चुना जहां धोनी अपने करियर के शुरआत म
मुंबई। टीम इंडिया के वन-डे और टी-20 कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का दिमाग पढ़ना अच्छे अच्छों के बस की बात नहीं है लेकिन बड़े परदे पर माही का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने उनके जैसा बनने के लिए इतनी कड़ी मेहनत की कि धोनी भी उनके कायल हो गए।
फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत ने धोनी के हर शॉट की कॉपी करने के लिए कड़ी मेहनत की। करीब नौ महीने तक रोज तीन घंटे बैटिंग प्रेक्टिस किया करते थे ताकि 'हेलीकाप्टर' शॉट के करीब पहुँच सकें।
इंदिरा गांधी की हत्या के 36 घंटे बाद क्या हुआ था ? , "31 अक्टूबर" में है जवाब
सुशांत ने अपने को धोनी का क्लोन बनाने के लिए दिन-रात एक कर दिए। घंटों धोनी के वीडियो देखते थे। यहां तक कि वही डीएवी क्रिकेट ग्राउंड का मैदान भी चुना जहां धोनी अपने करियर के शुरआत में खेला करते थे।
ऋषि कपूर ने 'ऐ दिल है मुश्किल ' में खुद को देख लिया, जानिए कैसे
सुशांत के लिए सबसे कठिन था कैप्टन कूल के माइंडसेट को समझना। वो जानना चाहते थे कि जब धोनी फील्ड पर होते हैं तो कैसा सोचते हैं? प्रेशर को कैसे हैंडल करते हैं?
जानिए खांस और कपूर्स को मिल गया कौन सा नया काम
पर इन सबका परिणाम 30 सितंबर के बाद सामने आएगा जब नीरज पांडे की ये फिल्म दर्शकों के सामने आएगी। सुशांत बोल्ड होंगे या हेलीकाप्टर सिक्स मारेंगे ये तभी पता चलेगा।
कटरीना कैफ ने चुन लिया अपने फ्यूचर का साथी !