Moushumi Chatterjee के पति जयंत मुखर्जी का निधन, 15 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने की थी शादी
Moushumi Chatterjee के पति, फिल्ममेकर और मशहूर संगीत विरासत से ताल्लुक रखने वाले जयंत मुखर्जी का निधन हो गया है।
-1794558537636_m.webp)
मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी ने दुनिया को कहा अलविदा
HighLights
मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी ने दुनिया को कहा अलविदा
फिल्ममेकर और म्यूजिशियन थे जयंत मुखर्जी
हेमंत कुमार के बेटे थे जयंत मुखर्जी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेटरन एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का गुरुवार, 13 नवंबर को निधन हो गया। वे एक बेहतरीन फिल्म मेकर और संगीतकार थे। बताया जा रहा है कि वे कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।
जयंत मुखर्जी ने टीवी और फिल्मों में किया काम
जयंत मुखर्जी के प्रोडक्शन में 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'मजाक' और 1979 में आई फिल्म 'दो लड़के दोनों कड़के' शामिल हैं। वे 1992 के टेलीविजन सीरियल 'तलाश' से भी जुड़े थे। हालांकि वे अपनी वाइफ की तुलना में सार्वजनिक रूप से कम ही नजर आते थे, लेकिन फिल्म जगत से उनका अपना एक गहरा जुड़ाव था।
-1794558806027.webp)
यह भी पढ़ें- 'अंदर की बात...' Moushumi Chatterjee ने बताई 'धुरंधर' फिल्म की सच्चाई, मूवी के बारे में क्या बोलीं एक्ट्रेस?
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के बीएन तिवारी ने IANS को इस खबर की पुष्टि की। मौसमी चटर्जी ने उनके साथ पांच दशक से भी ज्यादा समय तक वैवाहिक जीवन बिताया।
समृद्ध संगीत विरासत से थे जयंत मुखर्जी
हेमंत कुमार के बेटे होने के नाते, जयंत मुखर्जी एक समृद्ध संगीत विरासत से भी जुड़े थे। हेमंत कुमार एक गायक और संगीतकार के रूप में बहुत प्रसिद्ध थे। जयंत मुखर्जी ने अपने प्रोडक्शन के जरिए फिल्म और टेलीविजन जगत में अपने परिवार के नाम को आगे बढ़ाया।
-1794558822575.webp)
लंबी चली मौसमी चटर्जी और जयंत मुखर्जी की शाद
मौसमी चटर्जी (Moushumi Chatterjee) और जयंत मुखर्जी (Jayant Mukherjee) की शादी 50 साल से भी ज्यादा समय तक चली। एक्ट्रेस ने बहुत कम उम्र के दौरान ही अपने करियर की शुरुआत की थी और उसी समय शादी कर ली थी। उनकी दो बेटियां हुईं- पायल और मेघा। दुर्भाग्य से उनकी बड़ी बेटी पायर का 2019 में निधन हो गया था।
-1794558782757.webp)
मौसमी चटर्जी ने बंगाली फिल्म 'बालिका वधू' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक सफल करियर बनाया और अपनी पीढ़ी के सबसे जाने-पहचाने चेहरों में से एक बन गईं। उन्होंने हिंदी और बंगाली, दोनों तरह के सिनेमा में काम किया। अभिनय के अलावा, मौसमी चटर्जी ने राजनीति में भी कदम रखा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।