विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुझे गालियां सीखाते...' Rajesh Khanna के बारे में जब मौसमी चटर्जी ने कही थी ऐसी बात, अमिताभ बच्चन से की तुलना

Published: Sun, 10 May 2026 10:32 AM (IST)

मौसमी चटर्जी का राजेश खन्ना पर दिया गया एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक्टर को 'बिगड़ी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौसमी चटर्जी (Moushumi Chatterjee) का एक इंटरव्यू इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इसमें मौसमी ने राजेश खन्ना के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए और उन्हें एक बिगड़ी हुई औलाद बताया। मौसमी ने कहा कि राजेश खन्ना का पतन जो हुआ, और जो अकेलापन झेला, वह सब उनके कर्मों का फल था।

बता दें कि मौसमी को हमेशा से ही उनके बेबाक अंदाज और किसी भी चीज पर खुलकर बोलने के लिए जाना जाता है। उन्होंने एक्टर पर कई बार पहले भी तंज कसा है। एक इंटरव्यू में मौसमी ने कहा कि राजेश खन्ना उन्हें गालियां सीखाते थे। मौसमी ने उनकी तुलना अमिताभ बच्चन से भी की।

यह भी पढ़ें- मौसमी चटर्जी से जलती थीं रेखा, कहा- 'उन्हें लगता था मैं विनोद मेहरा की लाइफ...', फिल्म छीनने का लगाया आरोप

अमिताभ बच्चन से की राजेश खन्ना की तुलना

फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में मौसमी ने राजेश खन्ना के व्यक्तित्व की तुलना फिल्म सेट पर अमिताभ बच्चन के व्यवहार से की थी।

उन्होंने बताया, “अमिताभ बच्चन को मैंने कभी चापलूसों के साथ नहीं देखा। मैंने उनके आसपास कभी ऐसे दोस्त नहीं देखे जिनकी जरूरत न हो, लेकिन राजेश खन्ना को मैं हमेशा चमचे- चमचियों के साथ देखती थी। उन्हें हमेशा अटेंशन और लाड़-प्यार की जरूरत थी।”

Rajesh (12)

अभिनेत्री ने यह भी याद किया कि कैसे राजेश खन्ना शूटिंग के दौरान मजाक में उन्हें हिंदी की गालियां सिखाते थे। उन्होंने कहा, “वह मुझे गालियां सिखाते थे। वह हंसते थे क्योंकि मैं उन्हें बस बोल देती थी। मैं भोली थी, मुझे उनका मतलब नहीं पता था।”

बहुत ही कम उम्र में शुरू कर दी थी एक्टिंग

मौसमी चटर्जी के करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 1967 में फिल्म 'बालिका वधू' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उस वक्त वह बच्ची ही थीं। फिल्म सुपरहिट रही और एक्ट्रेस के पास ऑफर्स की बाढ़ आ गई थी। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया। अमिताभ बच्चन के साथ वो रोटी कपड़ा और मकान, बेनाम, हम कौन हैं? और मंजिल जैसी फिल्मों में नजर आईं। दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना के साथ उन्होंने प्रेम बंधन और हमशक्ल जैसी फिल्में की।

Rajesh (11)

मौसमी चटर्जी ने 15 साल की उम्र में जयंता मुखर्जी से शादी कर ली थी। कपल की दो बेटियां थीं, मेघा और पायल। पायल को बहुत ही कम उम्र में डायबिटीज हो गया था जिससे 2019 में 45 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें- मौसमी चटर्जी ने Rajesh Khanna को बताया बिगड़ा साहबजादा, अमिताभ के बारे में कहा- 'मैंने उन्हें चमचों के साथ...'