विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mouni Roy ने कांस फेस्टिवल में किया डेब्यू, रेड कारपेट पर काला चश्मा लगाकर किया वॉक

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 24 May 2023 12:15 PM (IST)

Mouni Roy Cannes 2023 एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) का कांस रेड कारपेट लुक सामने आया है। एक्ट्रेस ने अपने ...और पढ़ें

Mouni Roy, Mouni Roy Cannes Look Photo Credit Instagram
Mouni Roy, Mouni Roy Cannes Look Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Mouni Roy Cannes 2023: 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। किसी ने डेब्यू किया तो किसी ने दूसरी-तीसरी बार रेड कारपेट पर वॉक किया। इसी बीच अब एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) का कांस रेड कारपेट लुक सामने आया है। एक्ट्रेस ने अपने लुक्स से कांस में कहर बरपाया।

क्या पहना मौनी ने रेड कारपेट पर ?

मौनी रॉय ने 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल के 8वें दिन 23 मई को कांस के रेड कारपेट पर डेब्यू किया। इस मौके पर मौनी ने व्हाइट एंड आइवरी कलर का ऑफ शॉल्डर गाउन पहना था। इसके साथ मौनी ने Boucheron का स्टेटमेंट नेक पीस पहना, जो कि उनके खूबसूरत गाउन के साथ मैच कर रहा था। इसके अलावा अदाकारा ने Giuseppe Zanotti के स्टिलेटोस और खूबसूरत हेयरस्टाइल कैरी किया। 

एक्ट्रेस ने टीम का किया शुक्रिया

फोटो को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "डेब्यूटेंट. कान्स रेड कार्पेट पर आज रात. मेरे पास धन्यवाद करने के लिए सबसे प्यारे लोग हैं." इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी टीम को भी शुक्रिया अदा किया है। इससे पहले मौनी का येलो लुक सामने आया था।

रेड कारपेट पर चलने से पहले मौनी ने एटेलियर जुहरा का डिजाइनर येलो वन शोल्डर गाउन में फोटोशूट करवाया था। इसपर उन्होंने मल्टीकलर ज्वेलरी पहनी थी। खुले बाल और मिनिमल मेकअप में मौनी रेड कारपेट पर गजब ढा रही थीं।

मौनी का लुक देख सेलेब्स ने की तारीफ

एक्ट्रेस का लुक देख सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे है। कई लोगों ने उन्हें कांस डेब्यू की बधाई है। दिशा पटानी ने लिखा,  ओमजी बहुत सुंदर...आप पर गर्व है मोंजी। टीवी एक्ट्रेस आशिका ने लिखा, बहुत ही शानदार। इसके अलावा कई फैंस ने हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है।  

इन शोज और फिल्मों में काम कर चुकी हैं मौनी

मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। इसके बाद उन्होंने शो 'देवों के देव... महादेव' और 'नागिन' जैसे सीरयल्स में भी काम किया। वहीं साल 2018 में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वह साल 2022 में अयान मुखर्जी की निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आई।