विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cannes 2023: 'कांस' के रेड कारपेट पर टीवी की नागिन ने किया शानदार डेब्यू, ब्लैक ब्यूटी बन चुराई पूरी लाइमलाइट

By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
Published: Tue, 23 May 2023 10:09 AM (IST)

Cannes Film Festival 2023 कांस फिल्म फेस्टिवल में अब तक कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपना जलवा दिखाया है। अब टीवी ...और पढ़ें

Mouni Roy debut at red carpet of Cannes Film Festival 2023- Photo/Instagram
Mouni Roy debut at red carpet of Cannes Film Festival 2023- Photo/Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Mouni Roy Debut At Cannes 2023: मौनी रॉय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि कई सालों तक टीवी पर भी राज किया है। अब एक्ट्रेस 'कांस फिल्म फेस्टिवल' के रेड कारपेट पर अपनी ग्लैमरस अदाएं दिखाती हुई नजर आईं।

रेड कारपेट पर छाईं मौनी रॉय

मौनी रॉय ने '76वें कांस फिल्म फेस्टिवल' पर डेब्यू किया है। एक्ट्रेस ने अपने रेड कारपेट लुक से पूरी लाइमलाइट चुरा ली है। अपने 'कांस' डेब्यू में मौनी रॉय ने एक सुंदर लुक चुना, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Photo- Instagram/Mouni Roy

क्या है मौनी रॉय का कांस लुक?

'कांस' के रेड कारपेट के पहले दिन मौनी रॉय ने येलो लुक में जलवे बिखेरे। उन्होंने एटेलियर जुहरा का डिजाइनर येलो वन शोल्डर गाउन पहना था, जिसे एक्ट्रेस ने सनग्लासेस के साथ स्टाइल किया था। एक्ट्रेस ने अपने लुक में चार-चांद लगाने के लिए मल्टीकलर ज्वेलरी पहनी थी। खुले बाल और मिनिमल मेकअप में मौनी रेड कारपेट पर गजब ढा रही थीं।

Photo- Instagram/Mouni Roy

मौनी रॉय के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। उनकी बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी (Disha Patani) ने भी एक्ट्रेस के लुक पर रिएक्शन दिया है। मौनी के पोस्ट पर दिशा ने कमेंट कर लिखा, "ओएमजी, बहुत खूबसूरत।" उनके पति सूरज नांबियार ने भी हार्ट इमोजी के साथ मौनी के लुक को पसंद किया है।

Photo- Instagram/Mouni Roy

रेड कारपेट पर ब्लैक ब्यूटी बनीं मौनी

मौनी रॉय सिर्फ पहले ही नहीं, बल्कि वह अपने दूसरे लुक से भी कहर बरपाती दिखीं। 'ब्रह्मास्त्र' एक्ट्रेस ने रेड कारपेट पर ब्लैक ड्रेस में वॉक किया। Tarik Ediz की डिजाइनर स्ट्रैपलेस मरमेड ड्रेस में मौनी बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

Photo- Instagram/Mouni Roy

एक्ट्रेस ने कार से उतरते वक्त काला चश्मा लगाकर स्टाइल में वॉक किया और पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए। अपने बंधे स्लीक हेयर के साथ एक्ट्रेस ने कम मेकअप में भी रेड कारपेट पर खूब ग्लैमर बिखेरा। दिशा पाटनी से जन्नत जुबैर तक ने मौनी के रेड कारपेट लुक की तारीफ की है।

Photo- Instagram/Mouni Roy

किन सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुकी हैं मौनी?

मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से किया था। वह 'देवों के देव... महादेव' और 'नागिन' जैसे सीरयल्स में भी काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 'गोल्ड' से बॉलीवुड में कदम रखा था। आखिरी बार उन्हें अयान मुखर्जी की निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया था।