विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांस फिल्म फेस्टिवल को एन्जॉय कर रही Manushi Chhillar ने कराया नया हेयरकट, बताया- जस्ट फ्रेंच स्टफ

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sun, 21 May 2023 07:53 PM (IST)

Manushi Chhillar New Look फिल्म एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। ...और पढ़ें

Manushi Chhillar New Look, Manushi Chhillar New hair cut
Manushi Chhillar New Look, Manushi Chhillar New hair cut

नई दिल्ली, जेएनएन। Manushi Chhillar New Look: फिल्म एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर इन दिनों कांस फिल्म फेस्टिवल में है। रेड कारपेट पर वॉक करने के बाद अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट हेयरकट की तस्वीरें शेयर की है। इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही है। इसमें उन्हें अपने चिर-परिचित अंदाज में मुस्कुराते हुए भी देखा जा सकता है। 

मानुषी छिल्लर ने क्या कराया हैं न्यू हेयरकट?

एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर के बाल खुले हुए हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की कॉर्सेट टॉप और ऑफ व्हाइट पैंट पहन रखी है। उन्होंने एक बैग भी ले रखा है। वह पोज करती हुई नजर आ रही है। मानुषी छिल्लर ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है। "न्यू हेयर।" इसके साथ उन्होंने तीन दिल की इमोजी शेयर की है। उन्होंने आगे लिखा है, "जस्ट फ्रेंच स्टफ।"

मानुषी छिल्लर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर क्यों हो रही हैं वायरल?

मानुषी छिल्लर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई हैं। इसे 4 घंटे में 52 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर 242 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने उनके इस लुक की सराहना की है। एक फैन ने लिखा है, "वेरी प्रीटी।" एक ने लिखा है, "नाइस पिक।" एक ने लिखा है, "ब्यूटीफुल।" वहीं कई लोगों ने फायर और आग की इमोजी भी शेयर की है।

मानुषी छिल्लर ने क्या कांस 2023 में किया हैं डेब्यू?

मानुषी छिल्लर कांस फिल्म फेस्टिवल में है और कई ड्रेस में फोटोशूट करा चुकी हैं। उन्होंने रेड कारपेट पर व्हाइट कलर का खूबसूरत गाउन पहनकर वॉक किया था। इस बार उन्होंने कांस में डेब्यू किया है। मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड चुनी गई है। उनके इंस्टाग्राम पर 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

मानुषी छिल्लर ने किस फिल्म से किया था डेब्यू?

मानुषी छिल्लर फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से डेब्यू किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षा के अनुरूप व्यवसाय नहीं किया था। इसके बावजूद मानुषी छिल्लर लोगों की नजर में अपनी जगह बनाने में सफल हो गई थी। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाली है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। उनका अंदाज फैंस के बीच काफी फेमस है।