Move to Jagran APP

Mother’s Day 2023: इन एक्ट्रेसेज के लिए खास है इस बार का 'मदर्स डे', मां बनने के बाद पहली बार करेंगी सेलिब्रेट

Mother’s Day 2023 दुनिया भर में 14 मई को मदर्स डे मनाया जाएगा। आम लोग से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स में भी इसकी धूम देखने को मिलती है। इस मदर्स डे पर जानते हैं बॉलीवुड की उन मांओं के बारे में जो इस साल पहली बार इसे सेलिब्रेट करेंगी।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavPublished: Wed, 10 May 2023 05:22 PM (IST)Updated: Wed, 10 May 2023 05:33 PM (IST)
Mother’s Day 2023: इन एक्ट्रेसेज के लिए खास है इस बार का 'मदर्स डे', मां बनने के बाद पहली बार करेंगी सेलिब्रेट
Mother Day 2023 , Alia Bhatt, Bipasha Basu, Mother Day

नई दिल्ली, जेएनएन। Mother’s Day 2023: कहते है जब किसी इंसान का जन्म होता है तो उसके साथ हजारों रिश्ते जुड़ जाते है, लेकिन मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक होता है। मां के इस प्यार और रिश्ते के लिए एक खास दिन होता है। इस दिन को मदर्स डे कहते हैं। यह हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है।

loksabha election banner

इस साल 14 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स में भी इसकी धूम देखने को मिलती है। तो चलिए इस मदर्स डे पर जानते हैं बॉलीवुड की उन मांओं के बारे में जो इस साल पहली बार इसे सेलिब्रेट करेंगी। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर बिपाशा बसु समेत कई अभिनेत्री शामिल है।

सोनम कपूर

सोनम कपूर इस साल बेटे वायु के साथ अपना पहला मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी। उन्होंने 20 अगस्त 2022 को वायु को जन्म दिया था। ऐसे में एक्ट्रेस का यह पहला मदर्स डे होगा, जिसे लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं। इन दिनों एक्ट्रेस बेटे और पति के साथ लंदन में हैं। वहीं इस दिन को सेलिब्रेट करेंगी।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने 6 नवंबर साल 2022 को बेटी राहा कपूर को जन्म दिया था। राहा पूरे 6 महीने की हो चुकी है, लेकिन अभी तक रणबीर और आलिया ने बेटी का चेहरा फैंस के साथ शेयर नहीं किया है। इस बार आलिया भी अपना पहला मदर्स डे सेलिब्रेट करने जा रही हैं।

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु इन दिनों मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने 12 नवंबर 2022 को अपनी बेटी देवी को जन्म दिया था। मां बनने के बाद बिपाशा पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट करने वाली हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बेटी की तस्वीरें और वीडियो अक्सर साझा करती है।

देबिना बनर्जी

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने साल 2022 में एक नहीं बल्कि दो बार मां बनने का सुख प्राप्त किया। पहली बार वह 3 अप्रैल को मां बनीं, उसके महज 7 महीने बाद 11 नवंबर 2022 को देबिना ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया। दो बेटियों को जन्म देने के बाद देबिना पहला मदर्स डे सेलिब्रेट करने जा रही हैं।

कृतिका सेंगर

एक्ट्रेस कृतिका सेंगर का भी इस लिस्ट में नाम शामिल है। वह भी इस 14 मई को पहला मदर्स डे सेलिब्रेट करने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने 12 मई 2022 को एक बेटी को जन्म दिया था, बेटी के जन्म के बाद से ही एक्ट्रेस मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kratika Sengar Dheer (@itsmekratika)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.