सलमान खान की Monster में हुई साउथ के बड़े एक्टर की एंट्री, पर्दे पर देगा भाईजान को टक्कर?
सुपस्टार सलमान खान की अपकमिंग मूवी मॉन्स्टर की कास्टिंग को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।

सलमान खान की मॉन्स्टर (फोटो क्रेडिट- सलमान खान फैन पेज इंस्टाग्राम)
HighLights
मॉन्स्टर में हुई साउथ सुपरस्टार की एंट्री
सलमान खान की मूवी में आएगा नजर
इस दिन रिलीज की जाएगी मॉन्स्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दबंग सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का नाम उनकी आने वाली फिल्म मॉन्स्टर को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है। बीते दिनों से साउथ सिनेमा के निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के डायरेक्शन में बनने वाली मॉन्स्टर (Monster) की कास्टिंग को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं।
अब खबर आ रही है कि साउथ सिनेमा के एक बड़े सुपरस्टार के हाथ भाईजान की फिल्म लग गई है, बताया जा रहा है कि वह मॉन्स्टर में नेगेटिव रोल प्ले करता दिख सकता है। आइए जानते हैं कि वह एक्टर कौन सा है-
मॉन्स्टर में नजर आ सकता है ये साउथ एक्टर
दरअसल जिस साउथ फिल्म एक्टर का नाम फिलहाल सलमान खान की अपकमिंग मूवी मॉन्स्टर को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है, वह कई और नहीं बल्कि अरविंद स्वामी (Arvind Swamy) हैं। जी हां पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार रोजा और बॉम्बे जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले एक्टर अरविंद अब सलमान की मॉन्स्टर में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Salman Khan का 'मॉन्स्टर' लुक देख हैरान हुए यूजर्स, गणेश चतुर्थी पूजा में स्वैग मारते हुए की धांसू एंट्री

रिपोर्ट में बताया गया है कि अरविंद स्वामी ने मुंबई में फिल्म मॉन्स्टर के 10 दिन के शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है और टीम एक्शन सीक्वेंस की कोरियोग्राफी और उन्हें शूट करने पर जोर-शोर से काम कर रही है। इन हिस्सों को देखने में प्रभावशाली बनाने के लिए काफी तैयारी की जा रही है।
-1790171794630.webp)
इससे ये साफ हो गया है कि मॉन्स्टर में अरविंद स्वामी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। ये भी हो सकता है कि फिल्म में सलमान खान संग अरविंद का कोई फाइट सीक्वेंस देखने को मिल जाए। बता दें कि राम चरण स्टारर ध्रुवा में अरविंद स्वामी खलनायक की भूमिका पहले भी निभा चुके हैं।
10 साल बाद बॉलीवुड में वापसी
अरविंद स्वामी में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत में बॉलीवुड फिल्मों में काम करके ही पहचान बनाई थी। हालांकि, सलमान खान की मॉन्स्टर के जरिए वह 10 साल बाद हिंदी सिनेमा में लौट रहे हैं। आखिरी बार वह साल 2016 में आई बॉलीवुड की फैमिली ड्रामा फिल्म डियर डैडी में दिखे थे। गौर किया जाए मॉन्स्टर की रिलीज डेट के बारे में तो ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज की जाएगी।
