विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'स्वदेशी ब्रांड्स को सपोर्ट...',दीवाली मनाने के अंदाज से लेकर अपकमिंग प्रोजेक्टस तक, मोना सिंह से खास बातचीत

By Deepesh PandeyEdited By: Surabhi Shukla
Published: Mon, 09 Nov 2026 03:04 PM (IST)

मोना सिंह ने दिवाली मनाने के अपने पारंपरिक अंदाज, स्वदेशी ब्रांड्स को समर्थन और आगामी प्रोजेक्ट्स पर बात की।

मोना सिंह स्वदेशी ब्रांड्स को करती हैं सपोर्ट

मोना सिंह स्वदेशी ब्रांड्स को करती हैं सपोर्ट

HighLights

  1. मोना सिंह पारंपरिक अंदाज में मनाती हैं दीवाली

  2. स्वदेशी ब्रांड्स और स्थानीय डिजाइनरों को करती हैं सपोर्ट

  3. अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर मोना ने की बात

दीपेश पांडेय, मुंबई। दीवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और अपनों के साथ जश्न मनाने का मौका होता है। फिल्म लाल सिंह चड्ढा और वेब सीरीज बैड्स आफ बालीवुड (The Ba***ds of Bollywood) की अभिनेत्री मोना सिंह (Mona Singh) भी दीवाली को पूरे उत्साह और पारंपरिक अंदाज में मनाना पसंद करती हैं।

त्योहार पर बनाती है मिठाई

खास बात यह है कि स्टारडम हासिल करने के बाद भी उनका जुड़ाव अपनी जड़ों और घरेलू परंपराओं से बना हुआ है। दीवाली के मौके पर स्वदेशी चीजों को सपोर्ट करने की पक्षधर मोना बताती हैं,‘मैं दीवाली का त्योहार खुलकर मनाना पसंद करती हूं।

हमारे घर में पार्टी होती है, दोस्तों के घर में पार्टी होती है। घर में मिठाइयां बनती हैं, मैं खुद ढेर सारी गुझिया, मठिया, समेत बहुत सारी मिठाइयां बनाती हूं।

Mona

खूब सारे दीए जलाए जाते हैं। पूरे जोश में तैयार होकर दीवाली मनाती हूं। मेरी दीवाली का जश्न धनतेरस के दिन से ही शुरू हो जाता है। मैं धनतेरस पर बहुत सारे बर्तन खरीदती हूं, जरूरी नहीं कि गहने ही खरीदें जाएं। इसलिए मैं धनतेरस पर बहुत से बर्तन अपने माता-पिता को भी गिफ्ट करती हूं, अपने लिए भी लेकर आती हूं और अपने घर में काम करने वाले कर्मियों को भी गिफ्ट में देती हूं।

सबके साथ मिलकर करती हैं सफाई

अगर गहने खरीदने होते हैं, तो मैं सोने की कुछ छोटी मोटी चीजें ले लेती हूं। मुझे याद है कि अपनी कमाई शुरू करने बाद मैंने धनतेरस के मौके पर बैंक से सोने का सिक्का खरीदा था। मैं अभी भी अपने घर की साफ सफाई खुद ही खड़ी होकर करवाती हूं। दीवाली के मौके पर तो मैं अपने घर के कर्मियों के पीछे पड़ी रहती हूं कि आज फलां कमरा साफ करेंगे, आज फलां कोना साफ करेंगे। वो सारी सफाई करती हूं, फिर मिठाई बनाने की ड्यूटी मेरी और मम्मी दोनों की होती है।

दीवाली पर मिठाई तो हमारे ही हाथ से बनती है। हम मिल्क केक, मठियां, निमकी और गुझिया बनाते हैं। गुझिया में मम्मी तो विशेषज्ञ हैं। मैं उसका मसाला बनाती हूं। मेरे घर में एक दीया ऐसा होता है, जो दीवाली की रात में हम जलाते हैं और फिर वो 24 घंटे लगातार जलता रहता है। दीवाली के मौके पर मैं पारंपरिक भारतीय कपड़े पहनना ही पसंद करती हूं। कोई दूसरा कपड़ा पहनने का सवाल ही नहीं उठता है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Mona Singh (@monajsingh)

स्वदेशी चीजों को करती हूं सपोर्ट - मोना

दीवाली के मौके मैं इस बात का ध्यान रखती हूं कि कपड़े अपने आस पास किसी लोकल डिजाइनर्स से ही खरीदती हूं। मुझसे तो बहुत बड़े-बड़े ब्रांड्स और डिजाइनर्स भी संपर्क करते हैं, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि हमको हमारे भारतीय ब्रांड्स को सपोर्ट करना चाहिए। मैं पहले इंस्टाग्राम पर कुछ लोकल अच्छी डिजाइन के कपड़े ढूंढती हूं, फिर जो पसंद आता है, उनके डिजाइनर्स को मैसेज करके उनसे कपड़े खरीदती हूं।

मैं तो हमेशा से ही यही कहती रही हूं कि अपने लोकल ब्रांड्स को सपोर्ट करो। इनमें से कुछ ऐसे भी लोकल ब्रांड हैं, जिसे कुछ महिलाओं ने मिलकर शुरू किया और बहुत अच्छी चीजें बना रही हैं। मैं उनसे कपड़े खरीदती हूं और उनके कपड़े पहनती भी हूं। इतना ही नहीं मैं उनके कपड़े पहनने के बाद इंटरनेट मीडिया पर उन्हें टैग भी करती हूं।’

इन फिल्मों में नजर आएंगी मोना

अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में मोना बताती हैं, ‘वेब सीरीज पान 'पर्दा जर्दा' बनकर तैयार है। हर प्रोजेक्ट का अपना भाग्य होता है, अब देखते हैं कि वो शो कब आता है? जब आएगा तो धमाका करेगा। आगे विकास बहल के निर्देशन में एक फिल्म (बोलो बोलो बोलो) भी कर रही हूं, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में हैं।

इस फिल्म की शूटिंग के लिए हम लोग सितंबर-अक्टूबर में करीब 40 दिन ब्रिटेन में रहे। हमने लंदन के आस-पास कुछ शहरों में फिल्म शूट की है और खूब मजे किए। वो बहुत अच्छी फिल्म बनी है। आगे वेब सीरीज 'बैड्स आफ बालीवुड' के दूसरे सीजन पर भी काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें- 'उम्रदराज' एक्टर की छोटी 'मम्मी', इन 8 अभिनेत्रियों ने पर्दे पर खुद से बड़े हीरो पर न्यौछावर की ममता

यह भी पढ़ें- JFF 2026: 'समाज का आईना सिनेमा,' जागरण फिल्म फेस्टिवल में Mona Singh ने खोले दिल के राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।