तेज बुखार में Mohammed Rafi ने गाया था गणपति बप्पा का कल्ट भजन, गणेश उत्सव की शान है 45 साल पुराना गाना
गणेश उत्सव पर मोहम्मद रफी का 45 साल पुराना ये कल्ट भजन जरूर सुनाई देता है जिसने उन्होंने तबीयत खराब होने के बावजूद गाया था।
-1789193667000_m.webp)
45 साल पुराना है ये कल्ट गणेश भजन
HighLights
45 साल पुराना है ये कल्ट गणेश भजन
गणपति उत्सव में जरूर बजता है रफी साहब का भजन
तेज बुखार में रफी साहब ने गाया था ये भजन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के लीजेंडरी सिंगर मोहम्मद रफी साहब की गायकी आज भी करोड़ों दिलों पर राज कर रही है। उनके सदाबहार गानों से लेकर भजनों तक आज भी फैंस के दिलो-दिमाग पर छाए हुए हैं। एक ऐसा ही भजन उन्होंने 45 साल पहले गाया था जो आज भी गणेश उत्सव की शान है।
मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) की आवाज में यह भजन आज भी हर गणेश भक्त के जुबां पर चढ़ा रहता है। इतना ही नहीं गली मोहल्लों के गणपति पंडालों में भी इसे सुना जा सकता है।
यह भी पढ़ें- गुजराती प्ले के लिए बना था Madhubala का 61 साल पुराना क्लासिकल गीत, Lata Mangeshkar ने गाकर किया अमर
तेज बुखारा में गाया था भजन
वैसे तो रफी साहब अपने खास अंदाज और मेलोडियस आवाज के लिए जाने जाते हैं लेकिन वे अपने इस काम को बेहद गंभीरता से भी करते थे और इसे अपनी एक जिम्मेदारी भी समझते थे। कुछ ऐसा ही किस्सा इस भजन के पीछे का भी है। ये गीत उन्होंने 1981 में रिलीज हुई फिल्म हम से बढ़कर कौन के लिए गाया था। जिसके लिरिक्स हैं- देवा हो देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन (Deva Ho Deva Ganpati Deva)।
-1789193961722.webp)
दरअसल इस भजन को गाते वक्त रफी साहब को तेज बुखार था, लेकिन खराब तबीयत होते हुए भी उन्होंने अपना कमिटमेंट नहीं तोड़ा और इस भजन को आवाज दी। इसका नतीजा ये हुआ ये कि ये गीत गणेश उत्सव का एक ब्लॉकबस्टर भजन बनकर उभरा और आज भी हर गणेश पंडाल में आप इस भजन को सुन सकते हैं।
-1789193978739.webp)
इन सिंगर्स ने भी दी थी आवाज
मोहम्मद रफी के अलावा के अलावा इस गीत में आशा भोसले (Asha Bhosle), भूपिंदर सिंह, शैलेंद्र सिंह और अपन चक्रवर्ती ने भी आवाज दी थी। इस गाने को मिथुन चक्रवर्ती, डैनी डेन्जोंगप्पा, रंजीत और अमजद खान पर फिल्माया गया था। यह गाने पर भक्त गणेश उत्सव (Ganesh Festival पर झूम कर नाचते और गाते हैं।
फिल्म के बारे में
हम से बढ़कर कौन 1981 की एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जो दीपक बाहरी द्वारा निर्देशित है। जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, विजयेंद्र घाटगे, रंजीता, अमजद खान, डैनी डेन्जोंगपा, काजल किरण और रंजीत ने अभिनय किया है।
यह भी पढ़ें- अमेरिका में कॉपी हुआ था Lata Mangeshkar का ये गीत, 4000 करोड़ का चला मुकदमा; ओरिजिनल से ज्यादा हिट था रीमेक सॉन्ग
