विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजराती प्ले के लिए बना था Madhubala का 61 साल पुराना क्लासिकल गीत, Lata Mangeshkar ने गाकर किया अमर

Published: Fri, 11 Sep 2026 04:05 PM (IST)

61 साल पुराना ये क्लासिकल गाना स्वार कोकिला Lata Mangeshkar ने गाया था और इसे मधुबाला पर फिल्माया गया था।

मधुबाला पर फिल्माया गया था ये क्लासिक सॉन्ग

मधुबाला पर फिल्माया गया था ये क्लासिक सॉन्ग

HighLights

  1. मधुबाला पर फिल्माया गया था ये क्लासिक सॉन्ग

  2. लता मंगेशकर ने दी थी गाने को आवाज

  3.  61 साल पुराना है ये क्लासिकल गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर की आवाज आज भी करोड़ों दिलों में बसती है और बात अगर क्लासिक सॉन्ग की हो तो यह और भी ज्यादा खास हो जाती है। हालांकि जितने खूबसूरत उनके गाने हैं उतनी ही खूबसूरत उनके पीछे की कहानियां भी हैं। एक ऐसा ही दिलचस्प किस्सा है उनके 61 साल पुराने गाने का।

जिसे एक गुजराती रंगमंच पर होने वाले नाटक के लिए लिखा गया था लेकिन बाद में इसके बोल लिखने वाले लिरिसिस्ट ने फिल्म के हिसाब से इसे ढाल दिया। इस गाने को बॉलीवुड की सबसे सफल और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक मधुबाला पर फिल्माया गया था।

यह भी पढ़ें- Mukesh का 60 साल पुराना गाना जो तोड़ता है 'दौलत का घमंड', बॉलीवुड में आज भी अमर है राज कपूर का कल्ट गीत

भारत की सबसे सफल फिल्मों में से एक का बना हिस्सा

दरअसल यह किस्सा 1960 में रिलीज हुई फिल्म मुगल-ए-आजम (Mughal-E-Azam) का है। जिसका गीत 'मोहे पनघट पे नंदलाल छेड़ गयो रे' (Mohe Panghat Pe) लता मंगेशकर द्वारा गाया गया था। लेकिन इस गीत के लिरिक्स और धुन गुजराती कवि और नाटककार रघुनाथ ब्रह्मभट्ट ने लिखे थे, वो भी एक रंगमंच नाटक के लिए।

madhubala (12)

लेकिन जब मेकर्स ने इसे फिल्म का हिस्सा बनाने के बारे में सोचा तो इसे उसके हिसाब से ढाल दिया गया। फिर उस वक्त की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला (Madhubala) पर इसे फिल्माया गया है।

क्या है इस गीत का मतलब?

यह गीत श्रीकृष्ण और राधा के पौराणिक छेड़छाड़ व प्रेमलीला का वर्णन करता है और इसे मुगल-ए-आजम में अनारकली के किरदार में मधुबाला पर बहुत ही खूबसूरत तरीके से फिल्माय गया।


इस गाने को स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने गाया है और इसका संगीत प्रसिद्ध म्यूजिशियन नौशाद ने दिया है वहीं इसके लिरिक्स शकील बदायूनी ने लिखे हैं।

मुगल-ए-आजम 1960 में बनी एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जिसे के. आसिफ ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था। पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार, मधुबाला और दुर्गा खोटे की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म मुगल राजकुमार सलीम और दरबार की नर्तकी अनारकली के प्रेम प्रसंग पर आधारित है। सलीम के पिता, सम्राट अकबर, इस रिश्ते को मंजूरी नहीं देते, जिसके कारण पिता और पुत्र के बीच युद्ध छिड़ जाता है।

यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड की झील सी आंखें, ब्वॉयफ्रेंड की मीठी बातें... 31 सालों से दिल को सुकून दे रहा Alka-Kumar Sanu का गीत