विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Miss World 2023: 27 साल बाद भारत करेगा 'मिस वर्ल्ड' की मेजबानी, देश को रिप्रेजेंट करेंगी 22 साल की सिनी शेट्टी

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Thu, 08 Jun 2023 10:20 PM (IST)

Miss World 2023 साल 2023 में मिस वर्ल्ड पेजेंट की मेजबानी कोई और नहीं बल्कि भारत करने वाला है। तीन ...और पढ़ें

Miss World 2023 will be hosted by India Sini Shetty represents the country- Photo/Instagram
Miss World 2023 will be hosted by India Sini Shetty represents the country- Photo/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Miss World 2023: 'मिस वर्ल्ड पेजेंट' में दुनिया भर की मजबूत और खूबसूरत महिलाएं पार्टिसिपेट करती हैं। इस साल ये ब्यूटी पेजेंट भारत में आयोजित होगा। करीब तीन दशक के बाद भारत 'मिस वर्ल्ड पेजेंट' की मेजबानी करने जा रहा है। हाल ही में, दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई, जहां इसका ऐलान किया गया।

27 साल बाद भारत में होगा 'मिस वर्ल्ड' का आयोजन

71वां मिस वर्ल्ड की मेजबानी करने का सम्मान भारत को 27 साल बाद मिला है। आखिरी बार देश में साल 1996 में 'मिस वर्ल्ड पेजेंट' आयोजित की गई थी। गुरुवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने ये अनाउंसमेंट की। उन्होंने कहा-

"मुझे ये घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि, भारत 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल का नया घर है। मेरा भारत से तब से लगाव है, जब मैं पहली बार 30 साल पहले यहां आई थी। हम आपकी अनूठी और विविध संस्कृति, विश्व स्तरीय आकर्षण और लुभावने स्थानों को बाकी दुनिया के साथ साझा करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"

जूलिया ने आगे कहा- 

"हम आपकी अनूठी और विविध संस्कृति, विश्व स्तरीय आकर्षण और लुभावने स्थानों को बाकी दुनिया के साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। 71वें मिस वर्ल्ड 130 देशों के चैंपियंस की उपलब्धि को भारत में दिखाएगा। "

भारत को कौन करेगा रिप्रेजेंट?

मिस वर्ल्ड करोलिना बिलावस्का अपना ताज 'मिस वर्ल्ड 2023' की विनर को पहनाने के लिए बेताब हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में करोलिना ग्रीन गाउन के साथ अपना ताज पहने हुए दिखाई दी थीं। उनके साथ फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी भी मौजूद थीं, जिन्होंने पिंक ड्रेस के साथ क्राउन पहनकर पूरी लाइमलाइट चुरा ली। इस साल सिनी शेट्टी देश को रिप्रेजेंट करेंगी। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 की विनर रह चुकी हैं। फिलहाल, फाइनल कब होगा, इसकी तारीख सामने नहीं आई है।

View this post on Instagram

A post shared by pageants_fashion (@pageants_fashion)

सिनी शेट्टी ने भी भारत में हो रहे 'मिस वर्ल्ड 2023' के आयोजन पर एक्साइटमेंट शेयर की है। ANI से बातचीत में सिनी ने कहा है कि वह भारत की संस्कृति और फूड के बारे में दुनियाभर से आए प्रतियोगी को रूबरू कराने के लिए एक्साइटेड हैं। 

भारतीय मिस वर्ल्ड की लिस्ट

बता दें कि, भारत में अब तक कई हसीनाओं ने 'मिस वर्ल्ड' का ताज अपने सिर सजाया है, जिसमें मानुषी छिल्लर (2017), प्रियंका चोपड़ा (2000), युक्ता मुखी (1999), डायना हैडन (1997), ऐश्वर्या राय (1994) व रीता फारिया (1966) का नाम शामिल है।