Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Miss India 2022: कौन हैं मिस इंडिया 2022 विनर सिनी शेट्टी, जानें उनके बारे में सबकुछ

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Mon, 04 Jul 2022 10:09 AM (IST)

    Miss India 2022 साल 2022 की मिस इंडिया का ऐलान हो चुका है। कर्नाटक की सिनी शेट्टी को मिस इंडिया 2022 का ताज पहनाया गया।अपने तेज़ तर्रार जवाबों से सिनी शेट्टी ने 31 फाइनलिस्ट को मात दी और खिताब अपने नाम किया। जानें कौन हैं मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी।

    Hero Image
    Miss India 2022: जानें आखिर कौन हैं मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Miss India 2022: कर्नाटक की सिनी शेट्टी साल 2022 की मिस इंडिया चुनी गईं। वहीं, मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 मनसा वाराणसी ने सिनी को मिस इंडिया का ताज पहनाया। 21 साल की सिनी जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुए कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठित खिताब की विजेता बनीं। इसके अलावा, राजस्थान की रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर-अप बनीं, और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान फेमिना मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर-अप बनीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं सिनी शेट्टी?

    सिनी का जन्म मुंबई में हुआ, लेकिन वह मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं और इसलिए उन्होंने मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 पेजेंट के दौरान कर्नाटक राज्य का प्रतिनिधित्व किया। इस 21 वर्षीया ब्यूटी क्वीन के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में स्नातक की डिग्री है। वह इस वक्त CFA (चार्टर्ड वित्तीय विश्लेषक) बनने के लिए पढ़ाई कर रही हैं। इसके अलावा, वह एक मार्केटिंग कंपनी में भी काम कर चुकी हैं।

    पढ़ाई में अव्वल सिनी शेट्टी को नृत्य का काफी शौक है। उन्होंने 4 साल की उम्र से क्लासिकल डांस सीखना शुरू किया। सिर्फ14 साल की उम्र में सिनी ने

    भरतनाट्यम में अपना अरंगत्रम पूरा किया।

    अपने जीवन के आदर्शों के बारे में बात करते हुए, सिनी ने बताया, "आप सीधे अंत पर कूद कर नहीं पहुंच सकते। वहां तक पहुंचने की यात्रा सबसे दिलचस्प हिस्सा होती है। इससे आपको अपनी उपलब्धि की अहमियत समझ आएगी और आप उसे सम्मान करेंगे।" 21 वर्षीय ने कहा कि हर महिला को 'दृढ़, मेहनती और दयालु' बनने का प्रयास करना चाहिए।

    इसी बीच, मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले एक शानदार जूरी पैनल के साथ एक स्टार-स्टडेड इवेंट था, जिसमें नेहा धूपिया, डिनो मोरिया, मलाइका अरोड़ा, डिज़ाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर और पूर्व क्रिकेटर मिताली राज शामिल थे। अंत में, ग्लैमरस शाम में एक्ट्रेस कृति सैनन, लॉरेन गॉटलिब और ऐश चांडलर द्वारा प्रदर्शन देखा गया। कार्यक्रम को मनीष पॉल ने होस्ट किया।