विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जो साउथ में चल रहा, वो हिंदी में कॉपी...' Mirzapur के प्रोड्यूसर ने बताया बॉक्स ऑफिस पर सफलता का फॉर्मूला?

Published: Tue, 06 Oct 2026 02:11 PM (IST)

'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur: The Movie) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है और अब इसके प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ...और पढ़ें

मिर्जापुर के प्रोड्यूसर ने बताया बॉक्स ऑफिस सफलता का राज?

मिर्जापुर के प्रोड्यूसर ने बताया बॉक्स ऑफिस सफलता का राज?

HighLights

  1. मिर्जापुर के प्रोड्यूसर ने बताया बॉक्स ऑफिस सफलता का राज?

  2. केजीएफ की सक्सेस के पीछे का बताया फॉर्मूला

  3. बॉक्स ऑफिस से ज्यादा कहानियों पर फोकस करते हैं प्रोड्यूसर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। KGF को सपोर्ट करने से लेकर डॉन जैसी फिल्मों के जरिए हिंदी सिनेमा को नया अंदाज देने तक, दिग्गज प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने बताया कि वह बॉक्स ऑफिस के फॉर्मूले के पीछे भागने के बजाय असली कहानियों और लगातार बदलाव में भरोसा रखते हैं।

KGF को दिया था सपोर्ट

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने जब प्रशांत नील की KGF की हिंदी रिलीज को अपना समर्थन दिया था, तब इस ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी ने पैन इंडिया बॉक्स ऑफिस (Box Office) की दुनिया को फिर से आकार दिया। लेकिन जाने-माने प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी जो डॉन (Don) और दिल चाहता है (Dil Chahta Hai) जैसी धमाकेदार हिंदी हिट फिल्मों के को-फाउंडर हैं, ने इन सफलताओं के बावजूद कभी अपना रास्ता नहीं बदला और न ही आंखें बंद कर ट्रेंड को फॉलो किया।

riteish

यह भी पढ़ें- जीतकर भी Mirzapur: The Movie से हार गई Hanuman Ansh, विदेशी मिट्टी पर मचाया 'भौकाल'; 25 दिनों में दमदार कमाई

ऐसे में अब, साउथ इंडियन सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर राज करने को लेकर चर्चा में रहने के बीच, सिधवानी ने कहानी और क्रिएटिव आजादी को लेकर एक साफ और जमीन से जुड़ा हुआ अपना नजरिया सामने रखा है।

क्यों ब्लॉकबस्टर बनी KGF?

KGF की जबरदस्त सफलता और बदलते सिनेमाई सफर के बारे में बात करते हुए, सिधवानी ने एक फिल्म दर्शकों के दिलों से कैसे जुड़ती है इस पर तारीफ करते हुए अपनी गर्मजोशी भरी राय साझा की है। वे कहते हैं, 'साउथ फिल्ममेकर्स भले वह प्रशांत नील हो या फिर कोई और वह क्लासिक सलीम -जावेद की कहानी देखते हुए बड़े हुए हैं। बिना किसी शक, उन्हें अपनी कहानियों में इस्तेमाल करते हैं।

riteish (1)

KGF इसलिए चली क्योंकि यहां हमने कहानी को किसी एक तय तरीके से नहीं कहा और लोगों को इसी तरह की कहानियां पसंद आती है। मैने KGF देखी और मैने उसे बेहद एंजॉय भी किया'।

रितेश ने नहीं किया कभी ट्रेंड को फॉलो

सिधवानी ने एक्सेल एंटरटेनमेंट को देश के सबसे जाने माने और भरोसा किए जाने वाले प्रोडक्शन हाउस में से एक बनाया है, उनके हर प्रोजेक्ट की शुरुआत मार्केट ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए नहीं बल्कि जुनून के साथ होती है। उन्होंने इसके बारे में बात करते हुए कहा, 'हमारा अप्रोच कभी ट्रेंड्स को फॉलो करना नहीं रहा है, और इसी बात को हमने डॉन बनाते समय दिमाग में रखा था। आपको खुद को बदलते रहना होगा। आपको ऐसी चीजें करनी होगी जो आपको उत्साहित करें, आपसे जुड़ाव महसूस कराए और आपसे कनेक्ट हो पाए'।

riteish (2)

इंडियन सिनेमा को देखने वाले दर्शकों की समझ पर अपना भरोसा जताते हुए सिधवानी कहते हैं, 'यहां दर्शक हर तरह के सिनेमा को देखना पसंद कर रहे हैं। इसलिए, मुझे नहीं पता कि यह राय रखना सही है कि नहीं कि जो साउथ में चल रहा है वह यहां भी किया जाना चाहिए'।

'मिर्जापुर: द मूवी' के बारे में

रितेश सिधवानी ने हाल ही में सुपरहिट मूवी 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur: The Movie) को भी प्रोड्यूस किया है। इसे उन्होंने फरहान अख्तर के साथ बनाया है। फिल्म प्राइम वीडियो की सीरीज मिर्जापुर पर आधारित है। इसमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, जितेंद्र जैसे कलाकारों ने काम किया है।

यह भी पढ़ें- 11 साल बाद कहां हैं Drishyam का 'सैम'? दूसरे-तीसरे पार्ट से रहा गायब; 755 करोड़ देने वाला एक्टर अब कर रहा ये काम