विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

29 साल पुराने आइकॉनिक गाने का Mirzapur The Movie में डाला गया नया वर्जन, एक-एक लाइन को सुनकर तड़प जाएगा आशिक

Published: Tue, 22 Sep 2026 02:14 PM (IST)

मिर्जापुर द मूवी की सफलता के बीच हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के सबसे इमोशनल गाने का वीडियो शेयर ...और पढ़ें

मिर्जापुर द मूवी का नया गाना हुआ रिलीज/ फोटो-इंस्टाग्राम

मिर्जापुर द मूवी का नया गाना हुआ रिलीज/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. मिर्जापुर द मूवी ने 29 साल पुराने गाने का शेयर किया नया वर्जन 

  2. नुसरत फतेह अली और कविता कृष्णमूर्ति की आवाज में आइकॉनिक 

  3. मोहित मलिक और रसिका दुग्गल पर फिल्माया गया है गाना 

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हनुमान अंश (Hanuman Ansh) के सामने मिर्जापुर द मूवी भले ही बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर बैठ न सकी हो, लेकिन इस फिल्म का भौकाल कम नहीं हुआ है। पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा स्टारर यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 217 करोड़ और ग्लोबली 315 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

हालांकि, फिल्म की सफलता के बीच अब मेकर्स ने मिर्जापुर द मूवी का एक नया गाना रिलीज किया है, जिसकी धुन और कुछ लाइनें 29 साल पुराने आइकॉनिक गाने से ली गई हैं, लेकिन जब आप यह गाना सुनेंगे तो बिल्कुल भी आपको ऐसा नहीं लगेगा कि यह किसी आइकॉनिक गाने का रीमेक है।

मधुर शर्मा ने गाया 29 साल पुराने गाने का नया वर्जन

हाल ही में मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) के मेकर्स ने क्राइम थ्रिलर फिल्म से जिस नए गाने को रिलीज किया है, उसे मधुर शंकर ने अपनी सूदिंग आवाज में गाया है। गाने के लिरिक्स सांसो की माला है, जो 29 साल पुराने कविता कृष्णमूर्ति के गाए गाने का रीमेक वर्जन है, जिसे उन्होंने फिल्म शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म कोयला में गाया था।

हालांकि, उससे भी पहले नुसरत फतेह अली खान ने सांसो की माला (Saason Ki Mala Song) गाने को साल 1985 में यूनाइटेड किंगडम में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान गाया था, जो उस समय पर एक बड़ा हिट हुआ था। मिर्जापुर द मूवी में जब आइकॉनिक गाने को दोबारा रिक्रिएट किया गया तो म्यूजिक कंपोजर और लिरिसिस्ट के तौर पर नुसरत फतेह अली खान को क्रेडिट दिया गया। सांसो की माला के गाने के म्यूजिक प्रोड्यूसर वैभव पानी हैं।

Untitled design - 2026-09-22T141024.073

मिर्जापुर द मूवी में इस सिचुएशन पर फिल्माया गाया

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने फिल्म का ऑडियो वर्जन तो बहुत पहले ही रिलीज कर दिया था। अब हाल ही में उन्होंने फिल्म का वीडियो फैंस के साथ इंस्टाग्राम और Youtube पर शेयर किया है। फिल्म का यह दिल छू लेने वाला ट्रैक प्यार, बेवफाई और एक कभी न भुलाए जाने वाले प्यार की गहराई को दर्शाता है। मेकर्स ने भले ही नुसरत फतेह अली के गाने को बिल्कुल एक नए वर्जन में दर्शाया है, जिसको अगर कोई भी आशिक अकेले में सुनेगा तो वह प्यार में तड़प उठेगा। गाना मोहित मलिक और रसिका दुग्गल पर फिल्माया गया है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

क्राइम थ्रिलर फिल्म मिर्जापुर- द मूवी की स्टारकास्ट की बात करें तो कालीन भैया के रूप में पंकज त्रिपाठी, मुन्ना भैया के रूप में दिव्येंदु शर्मा, गुड्डु पंडित के रूप में अली फजल फिर से लौटे थे। इसके अलावा फिल्म में श्वेता त्रिपाठी, श्रेया पिलगांवकर, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, सोनल चौहान जैसे एक्टर्स भी अहम भूमिका में थे।

यह भी पढ़ें- सोमवार को बदला Mirzapur: The Movie की कमाई का गणित, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर की शॉकिंग कमाई

यह भी पढ़ें- नहीं खत्म हो रहा Mirzapur The Movie का 'भौकाल', 16वें दिन कमाई में हनुमान अंश को दी टक्कर