सोमवार को बदला Mirzapur: The Movie की कमाई का गणित, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर की शॉकिंग कमाई
थिएटर्स में 18 दिन पूरे कर चुकी Mirzapur: The Movie ने दुनियाभर में कितनी कमाई कर ली है? आइए जानते हैं -
-1790049943036_m.webp)
मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18
HighLights
मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18
दुनियाभर में फिल्म ने कितना किया कलेक्शन?
4 सितंबर को रिलीज हुई थी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार जैसे सितारों से सजी गैंगस्टर ड्रामा 'मिर्जापुर: द मूवी' ने 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और अब इसने बॉक्स ऑफिस पर 18 दिन पूरे कर लिये हैं। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ग्लोबली भी अच्छी कमाई है। अब आइए जानते हैं फिल्म ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?
मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18
सैकनिल्क के मुताबिक, मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) ने पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला है। इसके बाद फिल्म ने पहले वीकेंड तक जबरदस्त कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई लेकिन फिर भी इसके कलेक्शन की रफ्तार अच्छी बनी रही।
-1790050094145.webp)
यह भी पढ़ें- 'टाइपकास्ट से लड़ना मुश्किल...' मां के रोल मिलने पर Sheeba Chaddha ने तोड़ी चुप्पी, रामायण में बनी हैं 'मंथरा'
अब 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जो अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। यह कमाई 4,456 शोज और 14% ऑक्यूपेंसी के साथ हुई है।
इस कलेक्शन के साथ फिल्म की टोटल नेट इंडिया कमाई 217.60 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 259.09 करोड़ रुपये हुई है। वर्ल्डवाइड की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 315.34 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। हालांकि फिल्म का एक दिन का ग्लोबल कलेक्शन 0.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18- 1.90 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन- 217.60 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 315.34 करोड़ रुपये

मिर्जापुर: द मूवी के बारे में
मिर्जापुर: द मूवी, प्राइम वीडियो की हिट सीरीज मिर्जापुर पर आधारित है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदू शर्मा, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसे दुनियाभर के दर्शकों ने पसंद किया है।
इसे गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है वहीं पुनीत कृष्णा ने लिखा है। इसके प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर हैं। फिल्म का बजट लगभग 80-90 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस 315 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाकर अच्छा प्रॉफिट कमाया है।
