विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Milind Soman: बर्तन धोने वाले लिक्विड का विज्ञापन कर ट्रोल हुए मिलिंद सोमन, यूजर्स ने सुनाई खरी खोटी

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Sat, 10 Dec 2022 07:34 PM (IST)Updated: Sat, 10 Dec 2022 07:40 PM (IST)

मिलिंद सोमन इंडस्ट्री के फिट एक्टर्स में से एक हैं। वह फिल्मों से भले ही दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया ...और पढ़ें

File Photo of Milind Soman. Photo Credit: Milind Soman Instagram
File Photo of Milind Soman. Photo Credit: Milind Soman Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के लिए चर्चित हैं। 57 साल की उम्र में वह कमाल के फिट हैं। भले ही वह फिल्मों से दूर हैं, मगर अपनी फिटनेस और लुक्स को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में मिलिंद सोमन ने बर्तन धोने वाले लिक्विड का विज्ञापन किया जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है। हालांकि यूजर्स को उनका यह वीडियो पसंद नहीं आया। कई लोगों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

मिलिंद सोमन हुए ट्रोल

विज्ञापन में दिखाया गया है कि पुरुषों को बड़ी-बड़ी बातें करने की जगह घर का काम भी करना चाहिए। असल में यह वीडियो ना केवल जेंडर स्टीरियोटाइप से है, बल्कि काले रंग को पुरुषों से जोड़ा गया है। विज्ञापन में जिम में एक लड़का बताता है कि वह घर पर अपनी मां के साथ बर्तन धोने में उनकी मदद करता है। वो कहता है कि कल रात भी मां के साथ बर्तन धुल बाय थे, इस वजह से थोड़ी थकान हो गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)

इसके बाद मिलिंद सोमन आते हैं और कहते हैं, 'वाह क्या बात है, कैसे खुद की तारीफ की है। अब यहां है वह ब्लैक। अब बर्तन धो और अपनी तारीफ करो।' इसके बाद मिलिंद सोमन काले रंग के लिक्विड डिटर्जेंट को दिखाते हुए बताते हैं कि यह डिटर्जेंट मैन के लिए है।

क्या बोले यूजर्स

मिलिंद के इस वीडियो पर यूजर्स ने खूब खरी खोटी सुनाई। एक यूजर ने लिखा, 'यह गलत है। काम को जेनडराइज कर दिया। मतलब ब्लैक बोले तो मैनली हो गया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐड तब तक अच्छा होता जब तक लड़का बर्तन धोता और लड़की उसकी तरफ अट्रैक्ट होती।' एक यूजर ने यह भी कमेंट्री किया, 'नहाना नहीं है बर्तन धोना है इसमें जेंडर कहां से आ गया।'

26 साल छोटी लड़की से शादी करने पर भी हुए थे ट्रोल

मिलिंद सोमन ने अंकिता कोणवर नाम की लड़की से 2018 में शादी की थी। अंकिता और मिलिंद के बीच उम्र का फासला करीब 26 साल का है। इससे पहले मिलिंद सोमन ने फ्रेंच एक्ट्रेस मायलिन जैम्पनोई से शादी की थी। मायलिन फिल्म 'वैली ऑफ फ्लार्स' में मिलिंद की को स्टार थीं। कपल ने 2006 में शादी की थी और 2008 में इनका तलाक हो गया था। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: बिग बॉस में विकास मनकतला की वाइल्ड कार्ड एंट्री, आते ही टीना दत्ता पर किया यह कमेंट

यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से बैन हुईं? 'कांतारा' को लेकर एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन