विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Met Gala 2025: रेड कार्पेट पर Priyanka Chopra ने बिखेरा पोल्का डॉट्स का जादू, निक के साथ क्यूट मोमेंट ने खींचा ध्यान

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Tue, 06 May 2025 09:13 AM (IST)

Met Gala 2025 के रेड कार्पेट पर इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी प्रेजेंस दर्ज कराई जिसकी हर तरफ ...और पढ़ें

पांचवीं बार मेट गाला पहुंची प्रियंका चोपड़ा (Photo Credit-Instagram)
पांचवीं बार मेट गाला पहुंची प्रियंका चोपड़ा (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. पांचवीं बार मेट गाला पहुंची प्रियंका चोपड़ा
  2. पति निक जोनास के संग एक्ट्रेस ने बिखेरा जलवा
  3. देसी गर्ल के आउटफिट पर टिकी सबकी नजरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Priyanka Chopra Met Gala Look 2025: मेट गाला 2025 से लगातार सेलेब्स के लुक सामने आ रहे हैं जिसमें अब बॉलीवुड की देसी गर्ल का स्टनिंग लुक खूब वायरल हो रहा है। इस बार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शानदार जोड़ी और स्टाइल से सभी का ध्यान खींच लिया है।

न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में 5 मई को हुए इस इवेंट में प्रियंका ने अपनी खूबसूरत ड्रेस के साथ एंट्री ली। इस दौरान निक ने प्रियंका की ड्रेस को संभालने में मदद की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

प्रियंका का मेट गाला लुक

प्रियंका ने इस बार बालमैन के डिजाइनर ओलिवियर रूस्टिंग द्वारा बनाया गया एक खास को-ऑर्ड सेट कैरी किया, जिसमें सफेद और काले पोल्का डॉट्स थे। यह लुक मेट गाला 2025 के थीम "सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल" और ड्रेस कोड "टेलर्ड फॉर यू" से पूरी तरह मेल खाता था।

Photo Credit- Instagram

इस थीम में ब्लैक फैशन और स्टाइल के इतिहास को दर्शाया गया है। प्रियंका का आउटफिट एक सफेद ब्लेजर और स्कर्ट का कॉम्बिनेशन था, जिसमें काले पोल्का डॉट्स इसे क्लासिक और मॉडर्न बनाते थे। उन्होंने इसे एक बड़े काले हैट और बुल्गारी के शानदार ज्वेलरी सेट के साथ पूरा किया, जिसमें एक पेंडेंट सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा था।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- Shah Rukh Met Gala Look 2025: ऑल-ब्लैक स्टाइल में चमका किंग खान का स्टारडम, डायमंड जूलरी ने लगाए चार चांद

हॉलीवुड ग्लैमर को नया टच देता था।

प्रियंका ने रेड कार्पेट पर ब्लेजर हटाकर नीचे की स्लीवलेस ड्रेस में पोज दिए, जिससे उनका स्टाइल और आत्मविश्वास झलकता था। उनके इस लुक को फैंस ने खूब पसंद किया और इसे "क्लासिक येट चिक" बताया है। निक ने भी प्रियंका के लुक से मेल खाता एक सफेद शर्ट और काली पैंट पहनी, जिससे दोनों की जोड़ी और भी खास लग रही थी। दोनों को साथ देखकर फैंस उनकी फोटो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Photo Credit- Instagram

निक और प्रियंका की खास केमिस्ट्री

प्रियंका और निक की मेट गाला से खास यादें जुड़ी हैं। 2017 में दोनों पहली बार साथ में रेड कार्पेट पर आए थे, तब वह सिर्फ दोस्त थे। इसके बाद उनकी लव स्टोरी शुरू हुई और अब वे पावर कपल के तौर पर मशहूर हैं। इस बार निक का प्रियंका की ड्रेस को संभालना और कोट उतारने में मदद करना फैंस के लिए रोमांटिक पल था। फैंस उनके इस ग्रैटिट्यूड की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Met Gala 2025 के असली महाराजा निकले दिलजीत दोसांझ, थीम से हटकर चुना लुक, यूजर्स बोले- 'किंग खान से...'