सगे भाई से रोमांस कर फंसी थी ये एक्ट्रेस, जमकर मचा था बवाल; 13 की उम्र में पैसों की तंगी के कारण बनीं हीरोइन
50 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में एक नाम मीनू मुमताज का भी, जिन्होंने महज 13 साल की ...और पढ़ें

मीनू मुमताज ने अपने सगे भाई संग किया था रोमांस/फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
मीनू मुमताज ने भाई संग ऑनस्क्रीन किया था रोमांस
पैसों की तंगी के कारण 13 साल में शुरू किया अभिनय
फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' में रोमांस से बड़ा विवाद हुआ
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 50 और 60 के दशक में हिंदी सिनेमा में कई एक्ट्रेसेस ऐसी आईं, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। इन्हीं दिग्गज हस्तियों में से एक नाम 'मीनू मुमताज' का भी है, जो न सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा थीं, बल्कि एक बहुत ही अच्छी डांसर भी थीं।
अपने अभिनय के साथ-साथ मीनू मुमताज का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। उन्होंने एक फिल्म में सगे भाई के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस किया, जो उस समय पर एक बड़ी कंट्रोवर्सी बनी। कौन थे मीनू मुमताज के भाई और किस फिल्म में एक्ट्रेस ने किया था सग्गे भाई संग रोमांस, पढ़ें ये किस्सा।
शराब में डूबे रहते थे मीनू मुमताज के के पिता
23 अक्टूबर को मीनू मुमताज की 5वीं डेथ एनिवर्सरी है। उनका निधन साल 2021 में हुआ था। फिल्मों में आने से पहले उनका नाम मलिकुनिसा अली था, लेकिन जब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, तो उन्हें मीना कुमारी ने 'मीनू' नाम दिया। मीनू मुमताज के पिता 'मुमताज अली' 40 के दशक में एक बेहतरीन डांसर और कैरेक्टर आर्टिस्ट थे। हालांकि, ज्यादा शराब की वजह से उनका करियर खत्म हो गया और परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

13 साल की उम्र में शुरु किया करियर
मीनू मुमताज फेमस कॉमेडियन महमूद अली की बहन थीं। 8 भाई-बहन की देख-रेख और पैसों की तंगी के कारण महमूद और मीनू दोनों ने ही बचपन में काम करना शुरू कर दिया था। जब दिग्गज अभिनेत्री सिर्फ 13 साल की थी, तब उन्हें 1955 में उनकी पहली फिल्म 'सफी खातिमा' मिली, जिसे नानूभाई वकील ने बनाया था। इसके बाद उन्होंने बारा-दारी, घर-घर में दीवाली, सोसाइटी जैसी मूवीज में अहम किरदार निभाए।
हालांकि, एक्ट्रेस की किस्मत तब बदली जब उन्हें गुरुदत्त के प्रोडक्शन में बनी फिल्म सीआईडी में कास्ट किया गया। मीनू ने फिल्म में डांसर और सिंगर का किरदार निभाया था। फिल्म में देवानंद मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में मिली सफलता के बाद मीनू मुमताज ने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा और मिस्टर लंबी, पॉकेट मार, आशा, दो रोटी, एक साल, नया दौर अदालत जैसी कई फिल्मों में काम किया।
-1792749436381.webp)
भाई महमूद संग इस फिल्म में किया रोमांस
बॉलीवुड में लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहीं मीनू मुमताज की जिंदगी में सबसे बड़ा विवाद तब हुआ, जब उन्होंने साल 1958 में अशोक कुमार और मधुबाला स्टारर फिल्म 'हावड़ा ब्रिज'में अपने ही सगे भाई और हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता महमूद अली के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस किया। महमूद और मीनू दोनों ने ही फिल्म हावड़ा ब्रिज के एक गाने गोरा रंग चुनरिया काली में अपने ही सगे भाई के साथ रोमांस किया।
शक्ति सामंथा के निर्देशन में बनी फिल्म हावड़ा ब्रिज का जब ये गाना रिलीज हुआ, तो काफी बवाल मचा। लोगों में सगे भाई-बहनों को रोमांस करता हुआ देखकर काफी गुस्सा भर गया था। दर्शकों ने दोनों एक्टर्स को बायकॉट करने तक की बात कह दी, लेकिन मीनू चुपचाप बिना किसी से कुछ बोले अपना काम करती रहीं और जल्द ही ये बात दब गई।
-1792749561339.webp)
भारत छोड़कर क्यों विदेश में बसी मीनू मुमताज?
बॉलीवुड में अपना सफल करियर बनाने के बाद मीनू मुमताज ने 12 जून 1963 में फिल्म डायरेक्टर सैय्यद अली अकबर से शादी कर ली। जिसके बाद वह पति संग विदेश में जाकर बस गईं। हालांकि, उन्होंने फिल्मों में काम करना जारी रखा। उनके तीन बच्चे हैं। ऐसा कहा जाता है कि 23 अक्टूबर 2023 को मीनू मुमतज ने 79 साल की उम्र में कनाडा में ही आखिरी सांस ली।
