विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kangana Ranaut के बिना बनेगी Tanu Weds Manu 3, नई कास्ट के साथ नया डायरेक्टर; कैसे आगे बढ़ेगी कहानी?

Published: Fri, 23 Oct 2026 01:45 PM (IST)

फिल्म तनु वेड्स मनु 3 पर काम शुरू हो गया है, लेकिन कंगना रनौत ही सफल फ्रेंचाइजी फिल्म का हिस्सा ...और पढ़ें

तनु वेड्स मनु 3 से कंगना का पत्ता साफ/फोटो- इंस्टाग्राम

तनु वेड्स मनु 3 से कंगना का पत्ता साफ/फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. मितराक्षा कुमार करेंगी तीसरी फ्रेंचाइजी का निर्देशन

  2. कंगना रनौत का तनु वेड्स मनु 3 से पत्ता साफ

  3. 'तनु-मनु' के बिना मेकर्स कैसे लाएंगे कहानी में नयापन?

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। जून में जब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और आर.माधवन की फिल्म तनु वेड्स मनु की तीसरी फ्रेंचाइजी बनने की खबर सामने आई थी, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। खुद आनंद एल राय ने भी कॉमेडी फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर हिंट दिया था।

कंगना को तनु के रोल में एक बार फिर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे, लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में बॉलीवुड क्वीन नजर ही नहीं आएंगी। कंगना रनौत के बिना 'तनु वेड्स मनु 3' (Tanu Weds Manu 3) की कहानी कैसे आगे बढ़ेगी, चलिए बताते हैं। 

'तनु वेड्स मनु' की फ्रेंचाइजी पर काम हुआ शुरु

आनंद एल राय के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'तनु वेड्स मनु' की तीसरी इंस्टॉलमेंट पर काम शुरु हो चुका है। इस फिल्म के तीसरे पार्ट के निर्देशन की कमान मितराक्षा कुमार संभाल रही हैं। मिड डे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, "जहां मेकर्स तनु वेड्स मनु वाली मैडनेस को तीसरी फ्रेंचाइजी में भी कायम रखा जाएगा, तो वहीं किरदार बदल दिए जाएंगे। पुराने कपल से शिफ्ट होकर कहानी नए कैरेक्टर के इर्द-गिर्द घूमेगी। निर्देशक और राइटर पिछले एक साल से मूवी की फ्रेश कहानी पर काम कर रहे हैं।"

kangana ranaut is not in tanu weds manu 3 (2)

कंगना रनौत और आर.माधवन नहीं होंगे हिस्सा

इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि कंगना रनौत और आर.माधवन जिन्होंने शुरुआती दो इंस्टॉलमेंट में गजब का काम किया है, उनके तीसरे पार्ट में वापस आने की कोई उम्मीद नहीं है। फिल्म में बिल्कुल नए सितारे और नई कहानी होगी। हालांकि, कौन-कौन से स्टार्स फिल्म का हिस्सा बनेंगे, मेकर्स ने अब तक इसकी घोषणा नहीं की है।

मितराक्षा कुमार ने ये हिंट दिया कि फिल्म तनु वेड्स मनु 3 में फिल्म की ओरिजनेलिटी से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा, बस मूवी के कैरेक्टर्स में बदलाव होगा। निर्देशक ने बातचीत करते हुए कहा, "हम बिल्कुल फ्रेश और यंग स्टारकास्ट के साथ तनु वेड्स मनु 3 में उसी मैडनेस के साथ लौट रहे हैं।"

kangana ranaut is not in tanu weds manu 3

साल 2011 में रिलीज हुई थी तनु वेड्स मनु

तनु वेड्स मनु का पहला पार्ट साल 2011 में रिलीज हुआ था। जिसके निर्देशन की कमान आनंद एल राय ने संभाली थी। मूवी में मनु शर्मा और तनुजा त्रिवेदी का रोमांस दिखाया गया था। पहले पार्ट की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने 2015 में इसका दूसरा पार्ट रिलीज किया, जिसमें कंगना रनौत ने डबल रोल निभाए। ये दोनों ही इंस्टॉलमेंट बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थीं।

यह भी पढ़ें- 'रात में आया और...' Swara Bhaskar से शराब के नशे में डायरेक्टर ने की थी ऐसी डिमांड, आधी रात को खटखटाया दरवाजा

यह भी पढ़ें- 74 सालों से टूटे दिलों पर मरहम का काम कर रहा Geeta Dutt का ये गाना, मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे दर्दभरे बोल