'रात में आया और...' Swara Bhaskar से शराब के नशे में डायरेक्टर ने की थी ऐसी डिमांड, आधी रात को खटखटाया दरवाजा
स्वरा भास्कर ने ओटीटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में 'तनु वेड्स मनु' के बाद एक डायरेक्टर द्वारा परेशान किए जाने का खुलासा किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) इस समय ओटीटी शो राइज एंड फॉल 2 (Rise and Fall 2) का हिस्सा हैं। शो पर उन्होंने एक बातचीत के दौरान तनु वेड्स मनु के डायरेक्टर की एक ओछी हरकत के बारे में बताया।
अपने साथी कंटेस्टेंट्स के साथ इस घटना का जिक्र करते हुए स्वरा ने बताया कि डायरेक्टर ने उन्हें प्रोफेशनल और पर्सनल तौर पर परेशान करना शुरू कर दिया था। उसने उन्हें फिल्म की रिहर्सल के दौरान अनफंफर्टेबल महसूस कराया।
तनु वेड्स मनु के शूट से जुड़ा है किस्सा
स्वरा ने कहा- 'तनु वेड्स मनु मेरे लिए बड़ी फिल्म थी। 56 दिनों का शूट था। उसकी हीरोइन हैं हम, पहले ये समझाने लगा। कहने लगा कि जो डायरेक्टर है ना उसे एक्टर से प्यार होना चाहिए। फिर मैसेज करना शुरू कर दिया। स्वरा ने बताया कि डायरेक्टर ने उन्हें ये मैसेजेस भेजना शुरू कर दिया कि वो क्या कर रही है। इसके साथ शायरी और कविता भी भेजना शुरू कर दिया।'
स्वरा ने बताया कि डायरेक्टर ने उनसे बाद में ये तक कहा कि वो फिल्म का कोई रोमांटिक सीन उनके साथ प्राइवेट में रिहर्स करें।
Swara shared a disturbing experience from after Tanu Weds Manu, saying a director allegedly made her uncomfortable by insisting on rehearsing alone with her. Her story was genuinely unsettling to hear. #RiseAndFall #RiseandFallS2 pic.twitter.com/t18UjoDD9W
— Bigg boss (@BIGG_BOSS_GK) October 1, 2026
नशे में धुत्त थे डायरेक्टर
स्वरा ने कहा कि उन्हें इस बात पर आपत्ति थी और उन्होंने जोर दिया कि रिहर्सल के दौरान एक्टर और कैमरा पर्सन भी मौजूद रहने चाहिए। उस समय के हालात को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'हम जिस गेस्ट हाउस में रुके थे, वहां मैं अकेली महिला थी। डायरेक्टर और सिनेमैटोग्राफर शराब की आधी बोतल खत्म कर चुके थे और दोनों बैठकर पी रहे थे।'
यह सवाल उठाते हुए कि उनसे शराब पिए हुए दो पुरुषों के साथ अकेले रोमांटिक सीन की रिहर्सल करने की उम्मीद क्यों की गई, स्वरा ने कहा, 'क्या आप सोच सकते हैं कि एक युवा महिला, यानी 20-22 साल की लड़की को, दो शराबी आदमियों के बीच रिहर्सल क्यों करेगी?'
-1790864456584.webp)
एक्ट्रेस को गले लगाने के लिए कहा
स्वरा ने दावा किया कि आखिरकार वह वहां से चली गईं, लेकिन आरोप लगाया कि निर्देशक बाद में उनके कमरे में आए और उनका दरवाजा खटखटाया। मुलाकात को याद करते हुए स्वरा ने कहा,'रात में आया और मेरे रूम का दरवाजा खटखटाया। मैंने खोला तो बोला, 'क्या मैं गले तुम्हें गले लगा सकता हूं?' मैंने ऐसा करने से इनकार कर दिया और उससे जाने के लिए कहा क्योंकि मुझे डर लग रहा था।
इस शो में 15 सेलिब्रिटीज एक साथ आए हैं। उन्हें 'वर्कर्स' और 'रूलर्स' नाम की दो कैटेगरी में बंटा गया है जो बेसमेंट और पेंटहाउस में रहकर आपस में कॉम्पीट करते हैं और चुनौतियों का सामना करते हैं।
यह भी पढ़ें- Rise and Fall 2 में कटा बवाल, शहजाद पूनावाला के साथ हुई मारपीट; हिंसा के बाद शो से बाहर हुए सिवेत तोमर
यह भी पढ़ें- 'रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा', पद्मावत विवाद पर Swara Bhaskar के बदले सुर, बोलीं- 'गालियां देनी हैं तो...'
