ट्रेनों में बेचीं टॉफियां, गाड़ी चलाते हुए मीना कुमारी की बहन पर आया दिल; वो 'ड्राइवर' जो लेता था हीरो से ज्यादा फीस
बतौर चाइल्ड एक्टर अपनी शुरुआत करने के बाद भी 60 के दशक के एक्टर राज कपूर से लेकर मीना कुमारी ...और पढ़ें
-1790658323718_m.webp)
ड्राइविंग से लेकर सिनेमा के पर्दे तक एक्टर ने लूटी वाहवाही। Photo- Youtube
HighLights
आर्थिक तंगी के कारण लोकल ट्रेन में टॉफियां बेचता था एक्टर
मीना कुमारी के ड्राइवर ने की थी उनकी बहन से शादी
वो ड्राइवर जो बना 60 का सुपस्टार कॉमेडियन
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आज के दौर में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जिन्हें अपनी पहली ही फिल्म से बड़ी पहचान मिल जाती है। वह चंद फिल्मों के बाद सुपरस्टार कहलाने लगते हैं। हालांकि, 50 और 60 का दौर ऐसा नहीं था। उस दौर में भले ही आपने बचपन में कितना भी काम किया हो, लेकिन बड़े होने के बाद एक अलग संघर्ष झेलना पड़ता था।
ऐसी ही कहानी है 60 के दशक के सबसे बड़े कॉमेडियन एक्टर की है, जिन्होंने बतौर कलाकार के रुप में करियर शुरु किया, लेकिन पैसों की कमी और परिवार की जिम्मेदारियों ने कभी उन्हें मुंबई की लोकल ट्रेन में, तो कभी सेलिब्रिटीज का ड्राइवर बनने पर मजबूर कर दिया। कौन हैं वह सुपरस्टार, जो आर्थिक तंगी झेलकर भी बनने हीरो से ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर, पढ़ें उनकी कहानी।
60 के दौर में कॉमेड़ी के किंग थे अभिनेता
जिस सुपरस्टार की कहानी हम आपको बता रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि इंडियन सिनेमा के किंग ऑफ कॉमेडी महमूद अली (Mehmood) अली हैं। 29 सितंबर 1932 में जन्में महमूद की हम 94वीं बर्थ एनिवर्सरी मना रहे हैं। महमूद अली का जन्म डांसर मुमताज अली और लतीफ उन्नीसा के घर हुआ था। उनके टोटल 8 भाई बहन थे, जिसमें वह दूसरे नंबर पर थे।
जब महमूद सिर्फ 11 साल के थे, तो उन्होंने 1943 में रिलीज हुई फिल्म किस्मत से बाल कलाकार के रुप में जर्नी शुरु की। इसके बाद उन्हें छोटे मोटे रोल भी मिले, लेकिन परिवार की बिगड़ते हालातों ने उन्हें अपने सपने साइड में रखकर अलग-अलग नौकरियां करने के लिए मजबूर कर दिया।

मीना कुमारी से राज कपूर तक के ड्राइवर रहे महमूद
महमूद ने पिता के काम और परिवार की आर्थिक तंगी को समझते हुए अलग-अलग काम किए। पहले उन्होंने मुंबई से चर्चगेट जाने वाली लोकल ट्रेनों में टॉफियां बेचीं और उसके बाद वह राज कपूर से लेकर निर्देशक पी.एल. संतोषी और उनके बेटे राजकुमार संतोषी के ड्राइवर भी रहे। इन सभी के अलावा महमूद ने कुछ समय तक मीना कुमारी के ड्राइवर के रूप में भी काम किया और इसी दौरान एक्टर महमूद को मीना कुमारी की बहन मधु कुमारी से प्यार हो गया।
मीना कुमारी भी बदौलत महमूद को फिल्म में छोटे मोटे रोल्स मिलने भी शुरु हो गए थे। साल 1953 में दिग्गज कॉमेडियन ने मधु से शादी कर ली, लेकिन 1967 में वह उनसे अलग हो गए। उसके बाद उन्होंने ट्रेसी नाम की महिला से शादी की। महमूद अली के तीन बच्चे हैं, जिनके नाम लकी अली, मैकी अली और गिन्नी अली है।

छोटे-छोटे रोल से कैसे बने बड़े स्टार?
किंग ऑफ कॉमेडी महमूद ने बड़ी-बड़ी फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभाए। साल 1959 में जब अभिनेता ने फिल्म छोटी बहन में काम किया, तो उनके अभिनय को काफी सराहा गया। महमूद 60 के दशक के वह अकेले कॉमेडियन थे, जिनकी फोटो एक्टर के साथ पोस्टर पर छपी होती थी।
एक्टर की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में पड़ोसन, भूत बंगला, गुमनाम और बॉम्बे टू गोवा जैसी फिल्में शामिल हैं। वह अपने पीक पर सुनील दत्त, धर्मेंद्र, शम्मी कपूर जैसे एक्टर्स के जितनी फीस लेते थे। कहा जाता है कि फिल्म में कैमियो हो या फिर 14-15 दिन का काम उनकी फीस उस दौर में 7 लाख से ज्यादा थी।
