Meenakshi Seshadri का वो पुराना गाना, कांटा चुभने के बाद भी नहीं थमे कदम, 43 सालों से बना हुआ कल्ट
अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि का 43 साल पहले एक ऐसे गाना आया था, जिसकी शूटिंग के दौरान उनको कांटा चुभ गया था।

मीनाक्षी शेषाद्रि का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
43 साल पहले आया था ये कल्ट गाना
इस सिंगर ने गाया था ये गीत
शूटिंग के दौरान का रोचक किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 से लेकर 90 के दशक तक बतौर एक्ट्रेस सिनेमा जगत में राज करने वाली अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि को भला कौन नहीं जानता। आज हम आपको मीनाक्षी के एक ऐसे कल्ट गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग के दौरान उन्होंने दर्द की परवाह नहीं की थी।
उस सॉन्ग की शूटिंग के दौरान मीनाक्षी शेषाद्रि को कांटा चुभ गया था और इसके बावजूद उन्होंने डांस करना बंद नहीं किया था। आइए जानते हैं कि वह कौन सा कल्ट गाना था।
मीनाक्षी शेषाद्रि का वो कल्ट गाना
अगर अपने काम के प्रति जुनून हो तो सारे दर्द भूल जाते हैं। साल 1983 में प्रदर्शित फिल्म हीरो की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री ने कुछ ऐसा ही जुनून दिखाया था। इस फिल्म के बारे में यादकर मीनाक्षी बताती हैं- हमारा लक्ष्य यही होता था कि पूरी टीम को एक साथ जुटकर तय समय में अपना काम खत्म कर लेना है। उदाहरण के लिए फिल्म हीरो के गाने तू मेरा हीरो है... (Tu Mera Hero Hai) की शूटिंग हमने मुंबई के मनोरी इलाके में की थी।
यह भी पढ़ें- 43 साल पहले आया था सदी का सबसे दर्द भरा गीत, 'रेगिस्तान की कोकिला' की रूहानी आवाज में अमर है सैड सॉन्ग

वहां कैक्टस (नागफनी) के बहुत सारे पौधे थे। शूटिंग के दौरान ही मेरी उंगली में एक बहुत बड़ा कांटा चुभकर टूट गया, लेकिन हमें तय समय पर गाना खत्म करना था। तो मैंने अपने हाथ में लगे उस कांटे के साथ ही वह गाना शूट किया। कांटा मेरे हाथों में दर्द दे रहा था और मैं गाने में जैकी के साथ रोमांटिक एक्सप्रेशन दे रही थी।
-1783826867591.jpg)
जब शूटिंग के बाद हमारा पैकअप हुआ तो किसी ने मेरे हाथ से वो कांटा निकाला। काम को लेकर हमारी प्रतिबद्धता कुछ इस तरह की होती थी।’ बता दें कि हीरो फिल्म का ये रोमांटिक गीत गायिका अनुराधा पौडवाल और मनहर उधास ने गाया था।
30 साल बाद लौटीं भारत
मालूम हो कि काफी लंबे समय बाद सिनेमा जगत से दूरी के बाद मीनाक्षी अब फिर सिनेमा में लौटने के लिए तैयार हैं। इस पर ववह कहती हैं कि अमेरिका में 30 साल रहने के बाद मैं भारत वापस लौटी हूं। पिछले तीन वर्षों में मैंने बहुत सारी स्क्रिप्ट पढ़ी है और मुझे बहुत से प्रस्ताव मिले, खासतौर पर ओटीटी (डिजिटल प्लेटफार्म) से। जल्द ही एक बहुत ही अच्छी खबर आने वाली है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।