'आना मेरी जान...', 78 साल पुराने गाने को सुन आगबबूला हुए थे लोग; संडे की छुट्टी पर लिखी थीं अश्लील लाइनें!
78 साल पहले 15 अगस्त पर एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसके गाने में संडे वर्ड के साथ कुछ ...और पढ़ें

78 साल पहले गाने के लिरिक्स पर हुआ था विवाद / फोटो -इंस्टाग्राम
HighLights
1947 के गाने 'आना मेरी जान' गाने पर मचा था बवाल
फिल्म का यह गीत अश्लील बोल के कारण विवादों में रहा
एड एजेंसी ने भी गाने की कंट्रोवर्सी का उठाया था फायदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में लंबे समय से ऐसे गाने बनते रहे हैं, जो अपने अश्लील बोल की वजह से चर्चा में आए हैं। आज के दौर में ऑडियंस को कोई गाना डबल मीनिंग लगता है, तो वह सोशल मीडिया पर उसे तुरंत कॉल आउट करते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण नोरा फतेही का सरके चुनर तेरी सरके और माधुरी दीक्षित का चोली के पीछे गाने को लेकर का है, जिसके बोल को लेकर काफी बवाल मचा था।
हालांकि, इन सब गानों से बहुत पहले साल 1947 में एक ऐसा ब्लॉकबस्टर गाना आया था, जिसके बोल को लेकर लोग काफी नाराज हुए थे और उन्होंने संडे की छुट्टी पर बने गीत को अश्लील बता दिया था। कौन सा था वह गाना और किस सिंगर ने दी थी उसमें आवाज , नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स।
कल्ट गाने के बोल पर मचा था खूब बवाल
78 साल पहले रिलीज हुए जिस कल्ट क्लासिक गीत के लिखे बोल को लेकर खूब बवाल मचा था, वह दिग्गज अभिनेता नासिर खान और अभिनेत्री रेहाना पर फिल्माया गया था। गाने के लिरिक्स थे 'आना मेरी जान संडे के संडे', जो फिल्म शहनाई का गाना था। ये फिल्म 1947 में आजादी के दिन 15 अगस्त को रिलीज हुई थी।
पी.एल संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म शहनाई जहां बॉक्स ऑफिस पर आजादी के मौके पर एक बड़ी हिट साबित हुई, तो वहीं ये गाना बजते ही उस दौर में ऑडियंस बुरी तरह से तिलमिला उठी। दरअसल, अधिकतर लोगों को गाने का संगीत जहां काफी पसंद आया, तो वहीं कुछ लोगों का मानना था कि गाने के लिरिक्स अश्लील हैं। उस समय पर 'फिल्म इंडिया' को एक खत लिखकर एक पाठक ने कहा था कि ये गीत युवाओ के मन को बिगाड़ सकता है।

उस दौर के टॉप म्यूजिक चार्ट में छाया था गाना
कुछ लोगों को भले ही गाने का अंदाज और बोल उस समय पर अश्लील लगे हों, लेकिन शहनाई फिल्म का ये शानदार गीत टॉप म्यूजिक चार्ट्स में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा था। 3 मिनट 26 सेकंड के इस गाने के तर्ज पर एक एड एजेंसी ने अंडों की बिक्री बढ़ाने के लिए गाने की धुन पर जिंगल के साथ एक एड तैयार किया।
आना मेरी जान संडे के संडे साल 1947 के सबसे यादगार गीतों में से एक है। जिसे सी.रामाचंद्र के साथ मिलकर मीना कपूर ने गाया था। 133 मिनट लंबी फिल्म शहनाई को लोगों ने बेहद पसंद किया था।
यह भी पढ़ें- दो हॉलीवुड गानों से प्रेरित है Rekha का कल्ट गीत, बोल्ड सीन्स से उड़ाए थे होश; 30 साल बाद फिर चर्चा में है गाना
यह भी पढ़ें- 27 सालों से 'करवा चौथ' पर सुहागिन सुन रही हैं Udit-Alka ये कल्ट गाना, 'चांद' के सामने शरारत करते हैं सजना-सजनी
