Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Blonde On Netflix: क्या आपको पता है धनुष संग दो-दो हाथ कर चुकी हैं ब्लॉन्डे की मर्लिन मुनरो? देखिए यह वीडियो

    Dhanush Vs Ana De Armas ब्लॉन्डे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। यह हॉलीवुड एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो की बायोपिक फिल्म है। एना ने मर्लिन का किरदार निभाया है। मगर इससे पहले वो पर्दे पर साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ नजर आ चुकी हैं।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Thu, 29 Sep 2022 02:06 PM (IST)
    Hero Image
    Marilyn Monroe Biopic Blonde Actress Ana De Armas Fought Dhanush. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। हॉलीवुड की आइकॉनिक एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो की बायोपिक फिल्म ब्लॉन्डे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गयी है। फिल्म में मर्लिन का किरदार एना डी अरमास निभा रही हैं, जो एक क्यूबन-स्पेनिश एक्ट्रेस हैं। एना का नाम भारतीय दर्शकों को भले ही नया लग सकता है, पर आपको यह जानकार हैरानी हो सकती है कि एना तमिल सुपरस्टार धनुष के साथ पर्दे पर दो-दो हाथ कर चुकी हैं। बात ज्यादा पुरानी नहीं है, बस दो महीने पीछे जाना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    द ग्रे मैन में धनुष के साथ दिखीं पर्दे पर

    15 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर हॉलीवुड फिल्म द ग्रे मैन रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रायन गोसलिंग, क्रिस एवांस और एना डी अरमास ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं, जबकि धनुष भी एक बेहद खास रोल में दिखायी दिये थे।  फिल्म में उनका किरदार तमिल गैंगस्टर का था, जिसे क्रिस एवांस का किरदार रायन को मारने भेजता है।

    इसी सीक्वेंस में धनुष को एना डी अरमास से भी फाइट करते हुए दिखाया जाता है। भारत में द ग्रे मैन का यही वीडियो सबसे पहले रिलीज किया गया था और धनुष को इंट्रोड्यूस करवाया गया था। इस फिल्म का निर्देशन रूसो ब्रदर्स ने किया था और अब इसके सीक्वल का भी एलान हो चुका है। 

    यह भी पढ़ें: OTT Web Series & Films: कर्म युद्ध, बुलेट ट्रेन से लेकर प्लान ए प्लान बी... इस हफ्ते की वेब सीरीज और फिल्में

    एना ने फिल्म में सीक्रेट एजेंट का रोल निभाया था। 34 साल की एना कई चर्चित हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इनमें एक्सपोज्ड, ब्लेड रनर 2049, लाइव्स आउट, सर्जियो, द नाइट क्लर्क, जेम्स बॉन्ड फिल्म नो टाइम टु डाई और डीप वॉटर शामिल हैं। ब्लॉन्डे, मर्लिन मुनरो की बायोपिक फिल्म है। फिल्म में एड्रियन ब्रूडी, बॉबी कैनावेल, जेवियनर सैमुअल और जूलियन निकलसन मुख्य किरदारों में हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by A N A D E A R M A S (@ana_d_armas)

    कौन थीं मर्लिन मुनरो?

    मर्लिन मुनरो 1950 और 1960 के दौर में मर्लिन मुनरो हॉलीवुड सिनेमा का आइकॉनिक चेहरा बन चुकी थीं। उन्हें उस दौर की एक्ट्रेसेज में से*स सिम्बल के तौर पर देखा जाता था। मर्लिन के पोज आज भी फैशन इवेंट्स और मैगजीन कवरों पर रिक्रिएट किये जाते हैं। फिल्मों के साथ वो अपनी निजी जिंदगी के लिए भी खूब चर्चा में रही थीं। 1962 में अपनी मौत से पहले उन्होंने पूरे एक दशक तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया था और सबसे महंगी एक्ट्रेस बनी रही थीं। उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। फिल्म में इन्हीं सब घटनाओं को समेटा गया है।

    यह भी पढ़ें: Viral Video: रश्मिका मंदाना के साथ जब सलमान खान ने 'सामी सामी' पर किया जोरदार डांस, फैंस बोले- कुछ हो जाएगा!