विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manushi Chhillar: इस बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं मानुषी छिल्लर? ब्वॉयफ्रेंड संग लिव-इन में हो गई है शिफ्ट!

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Mon, 21 Nov 2022 04:09 PM (IST)

Manushi Chhillar अजय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज से डेब्यू करने वाली मानुषी छिल्लर पिछले दिनों खबरों में छाई रहीं। मीडिया ...और पढ़ें

Manushi Chhillar dating this businessman nikhil kamath
Manushi Chhillar dating this businessman nikhil kamath

नई दिल्ली, जेएनएन। मॉडल, ब्यूटी पेजेंट विनर और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर अब सिंगल नहीं रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स से सामने आया कि 25 साल की ये एक्ट्रेस, बिजनेसमैन और ज़ेरोधा के को-फाउंडर 35 साल के निखिल कामथ को डेट कर रही हैं। खबर है कि दोनों साल 2021 से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और हाल ही में इन्हें ऋषिकेश ट्रिप पर स्पॉट किया गया था।

रिलेशनशिप में हैं मानुषी?

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक दोनों के करीबी एक सूत्र ने कहा, 'मानुषी और निखिल एक-दूसरे के काफी क्लोज हैं और लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहते हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं इसलिए वो अपनी लव लाइफ के बारे में बात नहीं करतीं। उन्हें लगता है कि इससे उनका फोकस शिफ्ट हो जाएगा। मानुषी के परिवार और उनके दोस्तों को इस रिश्ते के बारे में पता है।

कौन है निखिल कामथ

निखिल कामथ एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं। मानुषी उनकी जिंदगी की पहली महिला नहीं है। 18 अप्रैल 2019  को इन्होंने इटली के फ्लोरेंस में अमांडा के साथ सात फेरे लिए थे। इस फंक्शन में कुछ क्लोज लोग ही शामिल हुए थे। हालांकि,  एक साल के भीतर ही दोनों अलग हो गए और साल 2021 में इनका तलाक हो गया।

पृथ्वीराज से किया है डेब्यू

वहीं, दुनिया ने मानुषी छिल्लर को तब जाना, जब उन्होंने साल 2017 में देश के लिए मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। साल 2022 में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और बड़े बजट की ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही।

अवॉर्ड फंक्शन में की थी शिरकत

मानुषी छिल्लर को हाल ही में सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया गया। हुआ ये कि एक्ट्रेस ने फिल्म फेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड फंक्शन में एक बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में शिरकत की। उन्होंने येलो कलर की डीप नेक ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई थी। उनका ये बोल्ड लुक कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और मानुषी को बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा।

हुईं ट्रोल

अपनी इस ड्रेस में मानुषी भी काफी अनकम्फर्टेबल लग रही थीं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोगों इसे भाप लिया और उनकी ड्रेस के मजे लेने लगे। किसी ने इसे पोछा कहा तो किसी ने पूछा कि पर्दे का कपड़ा पहन कर आई हो?

ये भी पढ़ें

Bhediya Advance Booking: 'भेड़िया' की पहले दिन हुई जबरदस्त एडवांस बुकिंग, क्या 'दृश्यम 2' को देगी कड़ी टक्कर?

Chhello Show OTT Release Date: ऑस्कर अवॉर्ड्स से पहले नेटफ्लिक्स पर देखिए छेलो शो, इस तारीख से होगी स्ट्रीम