कहीं की नहीं रहीं Mandana Karimi! 16 साल रहने के बाद छोड़ा भारत; अब ईरान में भी एंट्री पर लगा बैन?
अभिनेत्री मंदाना करीमी ने 16 साल बाद भारत छोड़ने की घोषणा की है, जिसे उन्होंने अपना दूसरा घर बताया। उन्होंने सुरक्षा चिंताओं और ईरान में मानवाधिकारों पर बोलने के कारण अपने देश में प्रवेश पर प्रतिबंध का भी जिक्र किया।
-1778749449396_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिनेत्री मंदाना करीमी (Mandana Karimi) अपने देश ईरान को लेकर हमेशा से मुखर रही हैं। एक्ट्रेस ने ईरान-इजयाइल-अमेरिका में चल रहे तनाव में भी अपने देश को खुलकर सपोर्ट किया।
अब हाल ही में मंदाना का एक और वीडियो वायरल हो रहा जिसमें उन्होंने घोषणा की कि वो भारत हमेशा के लिए छोड़ रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' (AMA) सेशन के दौरान मंदाना से एक फैन ने पूछा कि क्या उन्होंने मुंबई छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें- 'मैं भारत से नाराज हूं...' ईरानियन एक्ट्रेस Mandana Karimi ने फिर लगाए आरोप, देश छोड़ने की बताई वजह
मंदाना ने भारत में बिताए 16 साल
इसके बाद अभिनेत्री ने एयरपोर्ट से एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, “मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मैं भारत को अलविदा कहूंगी। यह बहुत मुश्किल होगा। लेकिन भारत में लगभग 16 साल बिताने के बाद, आखिरकार अपने दूसरे घर को छोड़ने का समय आ गया है। अब नई शुरुआत की ओर। नया देश, नया घर, सब कुछ नया।”
-1778749727126.jpg)
बता दें कि मार्च में मंदाना ने सुरक्षा चिंताओं के कारण देश छोड़ने की घोषणा की थी। उस समय, SCREEN को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा था कि भारत से उनका दिल टूट गया है क्योंकि यहां उन्हें कोई समर्थन नहीं मिला। उन्होंने जान से मारने की धमकियों के बारे में भी बताया था। अब,जब मंदाना ने भारत छोड़ने के अपने फैसले पर अमल कर लिया है, तो उनसे ये पूछा गया कि क्या वाकई उन्होंने हमेशा के लिए भारत से जाने का फैसला कर लिया है?
भारत ने मुझे बहुत कुछ सिखाया
देश छोड़ने की पुष्टि करते हुए मंदाना करीमी ने कहा,“भारत ने मुझे पर्सनली और प्रोफेशनल तौर पर मेरे जीवन के कुछ सबसे महत्वपूर्ण साल दिए। मैंने वहां अपना करियर, अपनी दोस्ती और ईरान से बाहर अपनी पहचान का एक बड़ा हिस्सा बनाया। लेकिन पिछले कुछ सालों में, मेरे जीवन में बहुत बदलाव आया है। मेरी प्राथमिकताएं, मेरी भावनात्मक स्थिति और मेरा उद्देश्य बदल गए हैं। यह निर्णय किसी एक पल या एक देश के बारे में नहीं है। यह खुद से फिर से जुड़ने और जीवन के इस पड़ाव पर मेरे लिए जो वास्तव में मायने रखता है, उस पर ध्यान केंद्रित करने के बारे में है, मेरी जड़ें, मेरा काम और अपने लोगों की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष।”
-1778749748338.jpg)
इंडिया छोड़ना मेरे लिए हमेशा से ही बहुत भावनात्मक पल रहा है। मैं यहां पर एक एक्टर, एक महिला के तौर पर बहुत कुछ सीखी और समझी हूं। भारत हमेशा से मेरी जर्नी के एक बेहद खूबसूरत पार्ट में से एक रहेगा। मुझे यकीन है कि काम और लाइफ हमेशा से मुझे किसी न किसी तरीके से इस देश से कनेक्टेड रखेंगे।
ईरान में बैन हैं मंदाना करीमी
फिलहाल मंदाना ने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है कि वह कहां जा रही हैं? एक्ट्रेस ने पहले ही ये क्लियर कर दिया था कि वह अपने देश वापस नहीं जा सकतीं। मंदाना ने कहा, 'ईरान मेरा घर है। जिंदगी मुझे कहीं भी ले जाए, यह कभी नहीं बदलेगा। लेकिन कड़वी सच्चाई यह है कि मुझे कई सालों से ईरान लौटने से रोका गया है, क्योंकि मैंने अपनी पसंद, अपनी आवाज और एक महिला के रूप में आजादी और मानवाधिकारों के बारे में खुलकर बोलना शुरू कर दिया था।
ये लड़ाई सिर्फ इस बारे में है ताकि मैं और मेरे जैसे लाखों ईरानी सालों बाद अपने घर आराम से और सेफ होकर लौट सकें।' एक्ट्रेस ने बताया कि जनवरी से वो लगातार ईरान के लोगों के समर्थन में बोल रही थीं और इसी वजह से उन्हें काफी नफरत भरे मैसेज मिल रहे थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।