'थैंक्यू ट्रंप, दुआ कबूल हुई', ईरान से भारत आईं Mandana Karimi ने मनाया खामेनेई की मौत का जश्न; Video
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी (Mandana Karimi) ने अमेरिका और इजरायल के ईरान के खिलाफ हुए अटैक को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है।

मंदाना करीमी का सेलिब्रेशन पोस्ट हुआ वायरल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी (Mandana Karimi) ने खुशी जताई।
ईरान की रहने वाली मंदाना करीमी उन सितारों में से एक हैं जो ईरानी सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठा चुकी हैं। वह सालों से अयातुल्ला खामेनेई के खिलाफ खड़ी रही हैं। अब जब खामेनेई की मौत हो गई है तो उन्होंने अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया किया है।
मंदाना करीमी ने ट्रंप को कहा धन्यवाद
मंदाना करीमी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खामेनेई की मौत पर सेलिब्रेशन वीडियो शेयर किया है। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, "मुझे पता है कि मैं सेलिब्रेशन वीडियो पोस्ट करने में लेट हो गयी हूं लेकिन मुझे यह दिल से कहना है। थैंक यू, ट्रंप। थैंक यू, इजराइल। अमेरिका और हर उस सरकार और हर उस आवाज को थैंक यू जिसने ईरानी लोगों के साथ खड़े होने का फैसला किया।"
फ्री ईरान के लिए उठाई आवाज
मंदाना करीमी ने कहा, "सालों से, हम दुआ कर रहे थे कि दुनिया आखिरकार हमारी बात सुनेगी। शायद, बस शायद, उन दुआओं का जवाब मिल रहा है। मेरा दिल इजराइलियों के साथ है। मेरा दिल पूरे मिडिल ईस्ट के साथ है, खासकर UAE के साथ और हर उस बेगुनाह की जान के साथ है जो खतरे में है या चली गई है। कोई भी जंग नहीं चाहता। लेकिन हम 48 सालों से इस सरकार के साथ जंग में हैं।"
यह भी पढ़ें- खामेनेई की मौत पर खुश हुईं ईरानी-बॉलीवुड एक्ट्रेस, इजरायल-ईरान युद्ध पर कहा- 'दम घुटने वाली सिचुएशन...'
View this post on Instagram
ईरान के लिए लड़ते रहेंगी एक्ट्रेस
मंदाना करीमी ने आगे लिखा, "हम थक गए हैं — लेकिन हमें उम्मीद है। मुझे सच में लगता है कि अच्छे दिन आने वाले हैं। एक दिन ईरान आजाद होगा। एक दिन ईरान के दुनिया के साथ अच्छे, इज्जतदार रिश्ते होंगे। तब तक हम लड़ते रहेंगे। जब तक यह सरकार पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाती। दिल की गहराइयों से हमारी आवाज बनने के लिए थैंक यू।"
यह भी पढ़ें- कौन हैं Mandana Karimi? भारत में नाम कमाया स्टार बनीं, यहीं शादी की; अब क्यों छोड़ना चाहती हैं देश