Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mamta Kulkarni महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनीं, संन्यासी बनने के बाद इस नाम से जानी जाएंगी पूर्व एक्ट्रेस

    Updated: Fri, 24 Jan 2025 06:58 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) बीते कुछ समय से शोबिज की दुनिया से दूर नजर आ रही हैं। खुद को साध्वी-साध्वी कहते हुए अब वह किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन गई हैं। जी हां एक समय उनकी फिल्मों की दीवानगी लोगों के बीच देखने को मिलती थी। आइए जानते हैं कि संन्यासी बनने के बाद अब पूर्व एक्ट्रेस किस नाम से जानी जाएंगी।

    Hero Image
    महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। 90 के दशक में उनकी फिल्मों की खूब चर्चा चलती थी, लेकिन फिर उन्होंने खुद को शोबिज की दुनिया से दूर कर लिया। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद अपने फैंस को जानकारी दी कि उन्होंने महाकुंभ में पहुंचकर संन्यास ग्रहण कर लिया है। इसके बाद अब पूर्व एक्ट्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    53 साल की ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन गई हैं। उन्होंने आज प्रयागराज के संगम तट पर पिंडदान किया। इस दौरान की उन कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

    इस नाम से जानी जाएंगी ममता कुलकर्णी

    ममता कुलकर्णी अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनकर कुछ लोगों को हैरान भी किया है। फैंस के मन में एक निराशा का भाव भी है कि अब उन्हें किसी फिल्मी किरदार में नहीं देखा जाएगा। बता दें कि अब पूर्व अभिनेत्री को यामाई ममता नंद गिरि के नाम से पुकारा जाएगा। फिलहाल उनका पट्टाभिषेक करना ही रह गया है। बता दें कि महाकुंभ में शामिल होने के समय से ही ममता चर्चा में बनी हुई हैं। वह साध्वी के रूप में महाकुंभ में नजर आईं। उनके गले में रुद्राक्ष की दो बड़ी माला नजर आईं। इसके अलावा, उन्हें कंधे पर भगवा झोला टांगे हुए देखा था। 

    ये भी पढ़ें- 2000 करोड़ के ड्रग्स केस में फंसने पर Mamta Kulkarni ने तोड़ी चुप्पी, एक दशक पुराने राज से उठाया पर्दा

    View this post on Instagram

    A post shared by Mamta Kulkarni 🔵 (@mamtakulkarniofficial____)

    ममता कुलकर्णी का फिल्मी सफर 

    एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को 90 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस भी कहा जाता है। साल 1992 में तिरंगा फिल्म से उनका फिल्मी करियर शुरू हुआ। इस फिल्म में उन्होंने एक छोटा रोल निभाया था। इसके बाद एक्ट्रेस को साल 1993 में आई फिल्म अशांत, आशिक अवारा और वक्त हमारा जैसी फिल्मों में देखा गया। इन मूवीज में एक्ट्रेस की अदाकारी की खूब सराहना की गई। 

    साल 1993 की ही बात है, जब एक्ट्रेस का नाम विवादों से जुड़ गया था। उन्होंने एक मैगजीन के लिए बोल्ड फोटोशूट कराया था, जिसे देखकर बॉलीवुड स्टार्स को भी हैरानी हुई थी। प्रोफेशनल के अलावा एक्ट्रेस पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही थी। हालांकि, अब वह फिल्मी दुनिया से खुद को काफी दूर कर चुकी हैं। 

    ये भी पढ़ें- महाकुंभ में ममता कुलकर्णी ने ली संन्यास की दीक्षा, किन्नर अखाड़ा ने पट्‌टाभिषेक कर बनाया महामंडलेश्वर