विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रवीना-परिणीति के बाद Malamaal Weekly 2 में दो और खूबसूरत हीरोइनों की एंट्री, एक बिग बॉस में मचा चुकी है तहलका

Published: Wed, 02 Sep 2026 03:40 PM (IST)

मालामाल वीकली 2 जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है। इस फिल्म की लंबी चौड़ी स्टारकास्ट में दो और हीरोइनों का नाम जुड़ चुका है।

मालामाल वीकली 2 में हुई दो हीरोइनों की एंट्री/ फोटो- इंस्टाग्राम

मालामाल वीकली 2 में हुई दो हीरोइनों की एंट्री/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. मालामाल वीकली 2 में शामिल हुईं दो और हीरोइनें 

  2. एल्विश के बाद ये बिग बॉस कंटेस्टेंट भी बनी हिस्सा 

  3. फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर में शुरू होगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2006 में आई कल्ट फिल्म 'मालामाल वीकली' के सीक्वल की घोषणा होने के साथ ही फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कॉमेडी से भरी फिल्म के निर्देशन की कमान 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के डायरेक्टर अमित राय 'मालामाल वीकली 2 के निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं।

सुपरहिट कॉमेडी फिल्म के सीक्वल में हीरोइनों की एक लंबी चौड़ी लिस्ट देखने को मिलेगी। रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा तो इस फिल्म से पहले ही जुड़ी हुई थीं। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालामाल वीकली 2 में और दो और एक्ट्रेस की एंट्री हुई है।

मालामाल वीकली 2 में हुई एशा देओल की एंट्री

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिन दो हीरोइनों ही मालामाल वीकली 2 में एंट्री हुई है, उसमें पहला नाम धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लाडली बेटी एशा देओल का है। 'धूम' एक्ट्रेस ने हाल ही में सफल फ्रेंचाइजी से जुड़ने पर अपनी खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा,

"मुझे बिल्कुल यही चाहिए था, जिसमें मस्ती हो, जो हल्का-फुल्का और हंसी से भरपूर हो। दो अलग जॉनर की फिल्में घुंघट और तेलुगु फिल्म SYG के बाद मैं ऐसी ही फिल्म ढूंढ रही थी, जो पूरी तरह से हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाली हो और मालामाल वीकली 2 मेरे पास सही समय पर आ गई। नो एंट्री, शादी नंबर 1 और वन-टू-थ्री जैसी फिल्में करने के बाद कॉमेडी एक ऐसा स्पेस है, जो मुझे हमेशा से पसंद था और मैं इसी जॉनर से वापस भी आना चाहती थी। फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत ही शानदार है, मुझे सच में ये लगता है कि लोगों को ये बेहद पसंद आएगी।"

Untitled design - 2026-09-02T153445.809

एशा देओल के अलावा बिग बॉस कंटेस्टेंट भी बनीं हिस्सा

सितारों से भरपूर फिल्म मालामाल वीकली 2 में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट एल्विश यादव तो पहले से ही हिस्सा थे, लेकिन अब मूवी में बतौर हीरोइन सोनिया बंसल भी जुड़ गई हैं। सोनिया बिग बॉस सीजन 17 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। मेकर्स ने एक्ट्रेस को बहुत ही इंटरेस्टिंग रोल के लिए कास्ट किया है।

Screenshot 2026-09-02 153651

मालामाल वीकली 2 की शूटिंग डिटेल्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म इस साल नवंबर में फ्लोर पर जाएगी। हालांकि, अमित राय सीक्वल की स्टोरीलाइन परेश रावल की ओरिजिनल फिल्म से पूरी बिल्कुल अलग रखने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- 'बॉलीवुड में मेरा कोई नहीं...' Elvish Yadav के हाथ लगा जैकपॉट, परेश रावल के साथ कॉमेडी फिल्म में आएंगे नजर

यह भी पढ़ें- 26 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेगी 90s की एक्ट्रेस, हाथ लगी कॉमेडी फिल्म मालामाल वीकली 2?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।