'बॉलीवुड में मेरा कोई नहीं...' Elvish Yadav के हाथ लगा जैकपॉट, परेश रावल के साथ कॉमेडी फिल्म में आएंगे नजर
यूट्यूबर और रियलिटी शो स्टार एल्विश यादव ने अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है। इस कॉमेडी फिल्म में ...और पढ़ें
-1786609264753_m.webp)
HighLights
एल्विश यादव ने अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म साइन की
कॉमेडी फिल्म में परेश रावल संग आएंगे नजर
एल्विश ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी खुशखबरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक यूट्यूबर के बाद रियलिटी शो स्टार तक, एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने एक लंबा सफर तय कर लिया है। अभी कुछ ही दिनों पहले हमने आपको जानकारी दी थी कि एल्विश बहुत जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं।
जी हां, खबर ये थी कि एक्टर रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) की डायरेक्टोरियल एक एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। इसे अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के पति विक्की जैन प्रोड्यूस करने वाले हैं। मूवी में एल्विश के साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आएंगे। अब एल्विश के हाथ एक और बड़ी मूवी लग गई है।
कौन-कौन से एक्टर्स आएंगे नजर
जानकारी के अनुसार एल्विश ने अपनी दूसरी फिल्म भी साइन कर ली है। एक्टर बहुत जल्द मालामाल वीकली 2 (Malamaal Weekly 2) में नजर आएंगे। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'मालामाल वीकली 2' में मुख्य भूमिका में रितेश देशमुख, परेश रावल, राजपाल यादव और एल्विश हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के तौर पर परिणीति चोपड़ा, रवीना टंडन और शिल्पा शिरोडकर नजर आएंगी।
-1786609603470.webp)
एल्विश यादव ने एक्स पर दी खुशखबरी
एल्विश यादव ने एक्स के जरिए ये गुड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने लिखा, 'नई फिल्म। नया सफर। मैं बाहर से आया हूं, बॉलीवुड में मेरा कोई नहीं था। आप लोगों के बीच से उठ कर आया, और आपके प्यार ने मुझे अब बड़े पर्दे तक पहुंचा दिया। आज जो कुछ भी हूं, आपके प्यार की वजह से हूं। और इसी प्यार की वजह से मैं 'मालामाल' हूं।'
Nayi film. Naya safar. ❤️
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) August 13, 2026
Main bahar se aaya hoon, Bollywood mein mera koi nahi tha. Aap logon ke beech se uth kar aaya, aur aapke pyaar ne mujhe ab bade parde tak pahuncha diya.
Aaj jo kuch bhi hoon, aapke pyaar ki wajah se hoon. Aur isi pyaar ki wajah se main "MALAMAAL" hu.…
अब एल्विश के फैन इस पर अपनी खुशी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाए। एक यूजर ने लिखा,'हमेशा के लिए प्यार और समर्थन एक्टिंग में सिस्टम हैंग कर दो।' एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा, 'एल्विश यादव आप मेहनत करते रहो भाई, अभी मौका है बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाने का।'
मालामाल वीकली का पहला पार्ट साल 2006 में रिलीज हुआ था। 7 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 42.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
