विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छैय्या छैय्या गर्ल को फिर हुआ प्यार! अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद इस शख्स को डेट कर रही हैं Malaika Arora?

Published: Thu, 18 Jul 2024 09:56 AM (IST)

एक्ट्रेस मलायका अरोड़ा इन दिनों स्पेन में छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस ने वहां से कई सारी तस्वीरें शेयर की ...और पढ़ें

Malaika Arora shares pic with mystery man
Malaika Arora shares pic with mystery man

HighLights

  1. अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में नहीं आईं नजर
  2. स्पेन में मस्ती कर रहीं मलाइका अरोड़ा
  3. फिर से डेटिंग को लेकर उड़ रही खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा भले ही 50 साल की हो गई हैं लेकिन उनके जलवे अभी भी कम नहीं हैं। वो अपनी कातिलाना अदाओं से आज भी किसी को अपना दीवाना बना सकती हैं। पिछले दिनों खबर आ रही थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो चुका है। इसके बाद एक्ट्रेस को स्पेन में वेकेशन मनाते देखा गया।

मलाइका ने शेयर की मिस्ट्री मैन की फोटो

मलाइका इस वेकेशन से कई बेहतरीन फोटोज लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बिकिनी फोटोज के साथ फूड की भी तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि इन सभी फोटोज में मलाइका अरोड़ा ने एक और फोटो पोस्ट की है जिसमें एक मिस्ट्री मैन नजर आ रहे हैं। मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में चार फोटोज का कोलाज बनाकर शेयर किया है। इसी कोलाज फोटो में एक शख्स नजर आ रहा है। हालांकि उसका चेहरा साफ नहीं दिख रहा है।

इन फोटोज को देखकर ऐसा लग रहा है कि मलाइका इसी मिस्ट्री मैन के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस फोटो को देखकर फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि मलाइका फिर से किसी को डेट कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Super Hot! नियॉन बिकिनी में मलाइका अरोड़ा ने मचाई तबाही, 50 की उम्र में कातिलाना हुस्न के कायल हुए फैंस

अर्जुन कपूर से हो चुका है ब्रेकअप?

मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें उस वक्त तेज हो गईं जब एक्टर ना तो उनके साथ न्यू ईयर पार्टी में दिखे और ना ही मलाइका अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में नजर आईं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों के एक करीबी ने बताया कि कपल ने सोच समझकर रिश्ता खत्म करने का मन बनाया। हालांकि अभी भी वो अच्छे दोस्त बने रहेंगे।

बता दें कि अपने वेकेशन की वजह से मलाइका अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी शामिल नहीं हुई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी थी।

यह भी पढ़ें: 'पछतावे के दर्द से...' Malaika Arora से ब्रेकअप की खबर के बीच Arjun Kapoor ने कर दिया ऐसा पोस्ट