Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Super Hot! नियॉन बिकिनी में मलाइका अरोड़ा ने मचाई तबाही, 50 की उम्र में कातिलाना हुस्न के कायल हुए फैंस

    Updated: Mon, 15 Jul 2024 12:58 PM (IST)

    मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की खूबसूरत और गॉर्जियस एक्ट्रेस मानी जाती हैं। 50 की उम्र में भी वह अपने कातिलाना हुस्न से लोगों का दिल जीतना नहीं भूलतीं। ग्लैमर इंडस्ट्री की यह चर्चित पर्सनालिटी ने स्पेन से कुछ होश उड़ा देने वाली तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देखने के बाद फैंस एक बार फिर उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

    Hero Image
    एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की हॉट मॉडल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा वह पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। 50 की उम्र में भी मलाइका खुद को इस तरह रखती हैं कि वह आज की जेनरेशन को कड़ी टक्कर दे सकें। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मलाइका ने शेयर की गॉर्जियस तस्वीरें

    अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी थीं। मलाइका और अर्जुन ने कई मौकों पर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार तक किया है। हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा तो ये कपल ही करेगा। फिलहाल मलाइका अपनी कुछ तस्वीरों से सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं।

    यह भी पढ़ें: 'पछतावे के दर्द से...' Malaika Arora से ब्रेकअप की खबर के बीच Arjun Kapoor ने कर दिया ऐसा पोस्ट

    स्पेन से आई हॉट तस्वीरें

    मलाइका को अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी में नहीं देखा गया। वह इन दिनों स्पेन में दोस्तों के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। वहां से एक्ट्रेस ने बिकिनी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखते ही आप उन पर अपना दिल हार बैठेंगे। नियॉन कलर की बिकिनी में मलाइका का हॉट लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। 

    आंखों पर काला चश्मा लगाए

    नियॉन बिकिनी के साथ आंखों पर काला चश्मा लगाकर मलाइका ने पोज दिया है। कभी खाने के साथ, तो कभी सेल्फी लेते हुए, मलाइका ने सोशल मीडिया पर कुछ ड्रॉप डेड गॉर्जियस तस्वीरें शेयर की हैं। 

    फैंस ने की तारीफ

    मलाइका की तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

    एक ने लिखा, 'यकीन नहीं होता कि ये 50 साल की हैं।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'क्या लग रही हैं...तौबा, तौबा, तौबा।'

    यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor के बाद Malaika Arora ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- 'साहस का मतलब यह नहीं कि...'