विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक बार फिर Malaika Arora के पोस्ट ने फैंस को किया हैरान, यूजर्स लगा रहे हैं Arjun संग ब्रेकअप का कयास

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 05 Sep 2023 03:27 PM (GMT+05:30)

Malaika Arora Post अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी थी। ...और पढ़ें

malaika Arora post, Malaika Arora and Arjun Kapoor
malaika Arora post, Malaika Arora and Arjun Kapoor

HighLights

  1. सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं अर्जुन और मलाइका
  2. हाल ही में दोनों को लंच और डिनर पर किया था स्पॉट
  3. अब एक बार फिर मलाइका अरोड़ा शेयर किया अजीब पोस्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। Malaika Arora Post: बॉलीवुड गलियारों में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी तो खूब मशहूर हुई, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कपल की ब्रेकअप की खबरे भी काफी चर्चा में है। हालांकि, कपल ने इन खबरों को फैलाने वाले लोगों को करारा जवाब भी दिया था।

दोनों लंच और डिनर पर एक-दूसरे के साथ स्पॉट हुए थे। दोनों के साथ आने के बाद इस तरह की अफवाह बंद हुई, लेकिन अब मलाइका के नए पोस्ट ने एक बार फिर से लोगों को थोड़ा हैरान और परेशान कर दिया है।

मलाइका अरोड़ा का क्रिप्टिक पोस्ट

मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा, ''एक महिला इस बात का प्रतिबिंब बन जाती है कि आप उसके साथ कैसा व्यवहार करते हैं। यदि आपको उसका व्यवहार पसंद नहीं है, जैसा वह कर रही है, तो यह देखें कि आप उसके साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं।''

मलाइका अरोड़ा का दूसरा पोस्ट

इसके अलावा मलाइका ने दूसरा पोस्ट गुड मॉर्निंग का साझा किया, जिसमें लिखा था, ''भविष्य का ख्याल रखने का सबसे अच्छा तरीका वर्तमान पल का ख्याल रखना है।'' बता दें कि उनके ब्रेकअप की अफवाहें तब उड़ने लगी थीं, जब सोशल मीडिया पर अर्जुन ने अपनी सोलो ट्रिप की तस्वीरे पोस्ट की थी और अर्जुन की इन फोटोज को मलाइका ने न तो लाइक किया था और न ही कोई कमेंट किया था।

अर्जुन और मलाइका लव स्टोरी

हालांकि, ब्रेकअप की खबरों के बीच 27 अगस्त 2023 को मलाइका और अर्जुन को लंच और डिनर करते नजर आए थे। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की उम्र में करीब 10 साल का फासला है, लेकिन वो कहते है न प्यार में उम्र नहीं देखी जाती।

साल 2018 के फैशन वीक में मलाइका खुले तौर पर रैंप वॉक करते अर्जुन के लिए चियर करती हुईं नजर आई थीं। अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने अर्जुन संग तस्वीर पोस्ट कर अपने रिलेशन को इंस्टा-ऑफिशियल कर दिया था।