विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मलाइका से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच Arjun Kapoor के पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, क्या खत्म हुआ रिलेशन?

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 26 Aug 2023 03:02 PM (IST)

Arjun Kapoor-Malaika Arora Breakup Rumours बी टाउन के फेमस कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को लेकर इन दिनों अच्छी ...और पढ़ें

File Photo of Arjun Kapoor and Malaika Arora
File Photo of Arjun Kapoor and Malaika Arora

नई दिल्ली, जेएनएन। Arjun Kapoor-Malaika Arora Breakup Rumours: बॉलीवुड के गलियारों से इन दिनों एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैंस का दिल टूट सकता है। सोशल मीडिया पर हर ओर इनके ब्रेकअप के चर्चे हैं। दावा किया जा रहा है कि मलाइका और अर्जुन का रिलेशन टूटने की कगार पर पहुंच चुका है। इसकी वजह अर्जुन कपूर का कहीं और दिल लगना बताया जा रहा है।

हालांकि, दोनों में से किसी ने इस पर रिएक्ट नहीं किया है। इस बीच अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसे इन दिनों उन्हें लेकर आ रही खबरों से जोड़ कर देखा जा रहा है।

मलाइका-अर्जुन के बीच आई दूरियां!

मलाइका अरोड़ा ने 1998 में अरबाज खान (Arbaaz Khan) से शादी की थी। करीब दो दशक तक साथ रहने के बाद 2017 में इनका तलाक हो गया। मलाइका के अर्जुन कपूर के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के चर्चे थे, जिसे कुछ टाइम तक झुठलाने के बाद उन्होंने आखिरकार स्वीकार कर लिया। कपल को वेकेशन्स से लेकर इवेंट्स तक में साथ देखा गया है। इनकी शादी की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। अब खबर है कि मलाइका और अर्जुन के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। 

अर्जुन कपूर ने किया ये पोस्ट

इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा आधिकारिक तौर पर नहीं हुआ है। इन सबके बीच अर्जुन कपूर ने 'कचड़े' से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है। एक्टर ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ''कचड़ा, एक ऐसी चीज जिस पर इस दुनिया में हम हमेशा भरोसा कर सकते हैं।''

मलाइका ने भी किया था रिएक्ट!

इससे पहले मलाइका ने बदलाव से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया था। मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरों के बीच इस तरह के पोस्ट ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

क्या कहा कुशा कपिला ने?

कुशा कपिला ने अर्जुन संग उनकी नजदीकियों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कन्फर्म किया कि उन्हें लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं और अर्जुन कपूर और उनके बीच कोई रिलेशन नहीं है। हालांकि, उनके बयान के बाद शनिवार सुबह अर्जुन कपूर ने ये पोस्ट शेयर किया, जिसे उनके ब्रेकअप की खबरों से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि कुछ महीने पहले ही कुशा और जोरावर सिंह अहलूवालिया अलग हुए हैं।