विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रेकअप की खबरों के बीच एक साथ नजर आए Malaika Arora और Arjun Kapoor, फैंस बोले- ये जोड़ी नहीं टूटेगी

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 27 Aug 2023 04:18 PM (IST)

Malaika Arora And Arjun Kapoor New Video अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रविवार को नया वीडियो सामने आया है। ...और पढ़ें

Malaika Arora and Arjun Kapoor New Video
Malaika Arora and Arjun Kapoor New Video

HighLights

  1. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का नहीं हुआ ब्रेकअप
  2. दोनों के बीच है करीब 10 साल का फासला है
  3. रविवार को लंच डेट पर निकला ये कपल

नई दिल्ली जेएनएन। Malaika Arora And Arjun Kapoor New Video: बॉलीवुड गलियारों में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी मशहूर हो चुकी हैं। वहीं अब पिछले कुछ दिनों से दोनों के ब्रेकअप की खबरें उड़ रही थी।

सोशल मीडिया समेत कई वेबसाइट्स पर ब्रेकअप की खबरों की अफवाह उड़ रही है। इस खबर के बाद दोनों के फैंस का भी दिल टूटा। वहीं अब रविवार को अर्जुन और मलाइका के फैंस ने राहत की सांस ली। दरअसल, अब इन खबरों के बीच दोनों एक का एक वीडियो सामने आया है।  

अर्जुन और मलाइका न्यू वीडियो

रविवार यानी 27 अगस्त को अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को सेलिब्रिटी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। अर्जुन और मलाइका का वीडियो देखकर लग रहा है कि ये कपल लंच डेट पर निकला था। इस मौके पर एक्टर ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं तो वहीं मलाइका ऑल व्हाइट लुक में दिखाई दे रही है। दोनों के चेहरे में एक खुशी भी साफ नजर आ रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ब्रेकअप की उड़ी थी अफवाह

बता दें, मलाइका और अर्जुन की ब्रेकअप की खबरे तब शुरू हुई जबअर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोलो वेकेशन की तस्वीर शेयर की थी। इस दौरान उन्होंने क्रिप्टिक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा था, 'जिंदगी छोटी होती है। अपने वीकेंड्स को लंबे बनाओ।' हालांकि अभी तक अर्जुन और मलाइका ने रिएक्ट नहीं किया है।

अर्जुन और मलाइका लव स्टोरी

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की उम्र में करीब 10 साल का फासला है, लेकिन वो कहते है न प्यार में उम्र नहीं देखी जाती। साल 2018 के फैशन वीक में मलाइका खुले तौर पर रैंप वॉक करते अर्जुन के लिए चियर करती हुईं नजर आई थीं। अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने अर्जुन संग तस्वीर पोस्ट कर अपने रिलेशन को इंस्टा-ऑफिशियल कर दिया था।